Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»खेल»भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 
    खेल

    भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले दो मुकाबलों में आसान जीत के बाद बुधवार को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी लय बरकरार रखकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने सीरीज के दोनों मुकाबले में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है।

    चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का अंतिम मुकाबला
    19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का यह आखिरी मैच है। इसके बाद भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से फॉर्म में वापसी करने का मौका होगा। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक लगाने के बाद से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया था और लय हासिल करने में सफल रहे थे। अब कोहली भी कप्तान की राह चलना चाहेंगे।

    वनडे में 14000 रन पूरा करने के करीब कोहली
    भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा और 23 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जो भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। कोहली अपने इस साथी से प्रेरणा लेकर यहां बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। कोहली पूरी तरह से लय में नहीं दिख रहे हैं लेकिन वह इतनी देर तक क्रीज पर नहीं टिके हैं कि खुद को बड़ी पारी खेलने का मौका दे सकें। कोहली का बल्ला अगर चल जाता है तो यह स्टार बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाला तीसरा खिलाड़ी बन सकता है। कोहली को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए केवल 89 रन की जरूरत है।

    मैच कब और कंहा खेला जाएगा?
    भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच बुधवार यानी 12 फरवरी को खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

    मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

    भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा।

    किस चैनल पर देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज लाइव?
    भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और  मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    IPL Auction 2026- 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, केकेआर के खेमे में हुए शामिल

    December 16, 2025

    जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने 

    December 10, 2025

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

    December 3, 2025

    जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप- भारत ने नामीबिया को 13-0 से हराया

    December 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version