Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»शाहरुख खान को धमकी मामले पर बोले अबू आजमी, महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
    राजनीति

    शाहरुख खान को धमकी मामले पर बोले अबू आजमी, महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। अबू आजमी ने सरकार को सलाह दी कि उन्हें सऊदी अरब, दुबई और सिंगापुर जैसी जगहों से सीख लेनी चाहिए, जहां बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं नहीं होतीं और कानून-व्यवस्था सख्त है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में भी उसी तरह की व्यवस्था लागू होनी चाहिए, जिससे हम एक आधुनिक और सुरक्षित देश बन सकें।

    सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग: अबू आजमी
    महाराष्ट्र विधानसभा पर बात करते हुए अबू आजमी ने कहा कि राज्य में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में सरकार के पैसे भ्रष्टाचार में जा रहे हैं। जब महा विकास अघाड़ी की सरकार आएगी, तो यह भ्रष्टाचार रुकेगा और गरीबों की मदद की जाएगी।” उन्होंने बिजली के बढ़ते बिलों पर भी सवाल उठाए, जिसमें जनता से ढाई से तीन हजार रुपये वसूले जा रहे हैं।

    शिवाजी महाराज का अपमान नहीं कर सकतीं वर्षा गायकवाड़
    अबू आजमी ने कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ का बचाव करते हुए कहा कि राजनीति में कोई महिला शिवाजी महाराज का अपमान करने का सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि असल अपमान उन लोगों ने किया है जिन्होंने नकली स्टैच्यू बनाकर उसे गिरा दिया।

    शाहरुख खान धमकी मामले में फैजान से पूछताछ
    शाहरुख खान को धमकी मामले में बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में फैजान नाम के व्यक्ति से दो घंटे तक पूछताछ की गई। फैजान ने कहा कि दो नवंबर को उसका फोन गुम हो गया था और उसने इसकी रिपोर्ट रायपुर के खमडीह थाने में दर्ज करवाई है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version