Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने वाले हैं? BJP के पूर्व सांसद का पैर छूकर सीएम ने सबको चौंकाया
    राजनीति

    क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने वाले हैं? BJP के पूर्व सांसद का पैर छूकर सीएम ने सबको चौंकाया

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने सियासी कदम से लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। पटना में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सीएम नीतीश का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पैर छूकर उनका सम्मान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

    आरके सिन्हा का क्यों छुआ पैर?
    पटना सिटी के नोजर घाट पर स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें आरके सिन्हा भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर की व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्य को लेकर विशेष निर्देश दिए थे, जिसके लिए सिन्हा ने उनका आभार जताया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पैर छूकर आभार व्यक्त किया, जिससे वहां मौजूद लोग चकित रह गए।

    आज चित्रगुप्त पूजा के मौक़े पर पूर्व सांसद ⁦@RKSinhaOffice⁩ ने पटना सिटी इलाक़े में आदि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ⁦@NitishKumar⁩ की प्रशंसा कर रहे थे तब नीतीश कुमार ने उनके पैर छू डाले ⁦@ndtvindia⁩ ⁦@ndtv⁩ pic.twitter.com/0puudeOUWu

    — manish (@manishndtv) November 3, 2024

    पैर छूने के बाद गले भी लगे
    मंच से आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार की मंदिर के प्रति विशेष रुचि की तारीफ की। इसके बाद, नीतीश कुमार अपनी सीट से उठकर आरके सिन्हा की ओर बढ़े और उनका पैर छूकर उन्हें सम्मानित किया। सिन्हा ने उन्हें रोकने की कोशिश की और नीतीश कुमार को गले लगाया।

    पहले भी नेताओं के पैर छूते नजर आए हैं नीतीश
    नीतीश कुमार का किसी वरिष्ठ नेता के पैर छूना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के बाद संसद में एनडीए नेताओं की बैठक के दौरान भी नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए थे।

    सियासी हलचलें फिर से तेज
    सीएम नीतीश कुमार के इस कदम से सियासी हलचलें फिर से तेज हो गई हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version