Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»नागपुर सेंट्रल सीट पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद का नामांकन 2 मिनट की देरी से खारिज, जिलाधिकारी कार्यालय में हुआ हंगामा
    राजनीति

    नागपुर सेंट्रल सीट पर पूर्व मंत्री अनीस अहमद का नामांकन 2 मिनट की देरी से खारिज, जिलाधिकारी कार्यालय में हुआ हंगामा

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, नामांकन के अंतिम दिन नागपुर सेंट्रल सीट पर एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अनीस अहमद महज 2 मिनट की देरी से नामांकन दाखिल नहीं कर सके, जिससे जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामा हो गया।

    नागपुर सेंट्रल से 3 बार जीत चुके हैं अहमद
    अनीस अहमद, जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं, कांग्रेस की टिकट पर नागपुर सेंट्रल सीट से तीन बार जीत चुके हैं। अहमद ने मंगलवार को रात 8 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय में इंतजार किया, लेकिन 3 बजे की समय सीमा के बाद पहुंचने के कारण उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया।

    Anis Ahmed Out of Race: After over five hours, Anis Ahmed, former Minister, left the center without filing his nomination papers for Vanchit Bahujan Aghadi in Central Nagpur. He arrived at the center after 3 pm, so his nomination papers were not accepted. His papers and… pic.twitter.com/gbwXItzJVE

    — Anjaya Anparthi (@anjaya1905) October 29, 2024

    सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य अवरोधों का सामना
    अहमद ने बताया कि उन्हें निर्वाचन अधिकारी (RO) के कार्यालय की ओर जाने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, जैसे सड़क बंद होना, वाहनों पर प्रतिबंध और सुरक्षा प्रोटोकॉल। उन्होंने दावा किया कि वह समय से पहले कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनके सहयोगियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

    कांग्रेस से हाल ही में दिया था इस्तीफा
    अहमद ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिससे कांग्रेस खेमे में असमंजस की स्थिति बन गई थी। उनकी उम्मीदवारी से मुस्लिम वोटों में विभाजन की संभावना जताई जा रही थी, जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता था। कांग्रेस ने इस बार नागपुर सेंट्रल से बंटी शेलके को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जो 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से मामूली अंतर से हार गए थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version