Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 70% विधायकों ने बताई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, तीन के पास डॉक्टरेट डिग्री
    राजनीति

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के 70% विधायकों ने बताई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, तीन के पास डॉक्टरेट डिग्री

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए चुने गए 90 विधायकों में से 70 प्रतिशत से अधिक ने अपनी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक बताई है, जबकि तीन विधायकों के पास डॉक्टरेट की डिग्री है। गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, इन तीनों डॉक्टरेट धारक विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, भाजपा के छह विधायक पेशेवर डिग्री वाले स्नातक हैं और चार ने स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है।

    नेकां के विधायक दल में 16 पेशेवर स्नातक
    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के 16 विधायक पेशेवर डिग्री धारक हैं और पांच स्नातकोत्तर। भाजपा के आठ विधायकों ने 10वीं कक्षा को अपनी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता बताया है, जबकि नेकां में ऐसा सिर्फ एक विधायक है। भाजपा के दो विधायकों ने 10वीं कक्षा पास नहीं की है, वहीं नेकां में भी एक विधायक इस श्रेणी में आता है। भाजपा के चार विधायकों ने 12वीं कक्षा पास की है, जबकि नेकां के ऐसे विधायकों की संख्या छह है।

    विधानसभा सदस्यों की शैक्षिक स्थिति का विश्लेषण
    नए विधानसभा सदस्यों की शैक्षणिक योग्यता के समग्र विश्लेषण से पता चला कि चार विधायक 10वीं कक्षा पास नहीं कर पाए हैं, जबकि नौ विधायक 10वीं पास हैं। 12 विधायकों की उच्चतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा है। जम्मू-कश्मीर की पहली विधानसभा में 16 सदस्य स्नातक हैं और 32 सदस्य पेशेवर डिग्री वाले स्नातक हैं, जबकि 12 सदस्यों ने स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। सदन में तीन डॉक्टरेट डिग्री धारक और दो डिप्लोमा धारक भी हैं।

    आपराधिक मामलों से जुड़े विधायक
    एडीआर के आंकड़ों से यह भी खुलासा हुआ कि 90 विधायकों में से नौ के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से आठ विधायक ऐसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिनमें पांच या उससे अधिक साल की जेल की सजा का प्रावधान है। इनमें पांच विधायक नेशनल कॉन्फ्रेंस के हैं, जिनमें चार पर गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा, भाजपा के दो विधायकों और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के एक-एक विधायक के खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version