Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अन्य खबरें»राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी
    अन्य खबरें

    राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

    adminBy adminDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। इस अतिथि गृह के लिए राज्य की टीम ने प्रस्तावित जगह का निरीक्षण कर लिया है। इसके साइट प्लान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भवन के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से 4000 वर्ग मीटर भूमि देने का अनुरोध किया है।

    श्री राम जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का जल्द ही विधिवत उद्घाटन होने जा रहा है। यहां जाने वाले प्रदेशवासियों के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया है। राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित भूमि श्रीराम मंदिर स्थल से लगभग साढ़े छह किलोमीटर की दूरी पर है। प्रदेश के अधिकारियों की एक टीम ने इस जगह का भ्रमण भी किया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि यहां एक विशाल अतिथि गृह बनाया जाएगा, जिससे रामलला के दर्शन करने आने वाले प्रदेशवासियों को ठहरने में कोई परेशानी न हो। इस जगह का निरीक्षण करने गई टीम ने मुख्यमंत्री को निरीक्षण आख्या के साथ के साइट प्लान भी सौंपा है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद अब इस प्लान को जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा। सचिव राज्य संपत्ति वीके सुमन ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश सरकार को भूमि का आवंटन करना है। प्रस्तावित स्थल पर टीम निरीक्षण कर आ चुकी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version