Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अन्य खबरें»उत्तराखंड: शगाई के दिन सेना के जवान ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
    अन्य खबरें

    उत्तराखंड: शगाई के दिन सेना के जवान ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

    adminBy adminNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: शगाई के दिन सेना के जवान ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के जिले उधमसिंह नगर से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सगाई के दिन सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के कारण सेना के जवान ने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार नकुल पुत्र राम रतन सिंह टांडा अफजल निवासी पंजाब के पठानकोट में सेना में कार्यरत था। करीब 7 साल पहले नकुल का रिश्ता हजीरो गांव निवासी एक युवती तय हुआ था। बीते बुधवार को सगाई होने वाली थी, जिसके लिए एक दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली थी और सभी मेहमान पहुंच चुके थे। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: यहाँ गहरी खाई में समाई बोलेरो, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत…तीन की हालत गंभीर
    सुबह करीब 5:00 बजे परिजन जब नकुल को उठने के लिए आवाज लगाई तो वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी समय तक दरवाजा नहीं खोलने पर जब परिजनों ने खिड़की से देखा तो नकुल फंदे पर लटका हुआ दिखा, जिसे देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई। चीख-पुकार सुनने पर आस पड़ोस के लोग भी एकत्रित हुए और आनन-फानन में दरवाजा तोड़ नकुल को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी इस पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। चंद समय पहले जो परिवार खुशियां मना रहा था वहां अब मातम पसरा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version