Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»प्रियंका गांधी का राजनीति में शानदार आगाज, वायनाड उपचुनाव में सीपीआई उम्मीदवार को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया
    राजनीति

    प्रियंका गांधी का राजनीति में शानदार आगाज, वायनाड उपचुनाव में सीपीआई उम्मीदवार को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। यह पहला मौका था जब प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरी थीं, और उन्होंने इस चुनाव में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस सीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को उतारा था। वहीं, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की तरफ से सत्यन मोकेरी मैदान में थे। परिणाम में सत्यन मोकेरी दूसरे स्थान पर और नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं।

    गौरतलब है कि वायनाड में 13 नवंबर को हुए उपचुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ था, जो अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किए गए मतदान प्रतिशत से कम था। इस उपचुनाव की आवश्यकता राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद पड़ी थी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखी और वायनाड सीट छोड़ दी थी।

    प्रियंका गांधी की यह जीत कांग्रेस के लिए न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उनकी राजनीति में प्रभावशाली शुरुआत को भी दर्शाती है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है, और पार्टी इसे दक्षिण भारत में अपने प्रभाव को फिर से मजबूत करने के रूप में देख रही है।

    CPI candidate grand debut in politics Priyanka Gandhi Wayanad by-election प्रियंका गांधी राजनीति में शानदार आगाज वायनाड उपचुनाव सीपीआई उम्मीदवार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025

    सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version