Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 3.0 – पहल बदलाव की’ का करेंगे शुभारंभ शिवराज सिंह चौहान
    राष्ट्रीय

    लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना 3.0 – पहल बदलाव की’ का करेंगे शुभारंभ शिवराज सिंह चौहान

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 नवंबर 2024 को संसद मार्ग, नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान, ‘नई चेतना – पहल बदलाव की’ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने की दिशा में सरकार के सामूहिक प्रयास के इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शिरकत करेंगी।

    एक माह तक चलने वाले इस अभियान का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) द्वारा किया जा रहा है जो सभी भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 23 दिसंबर 2024 तक चलेगा। डीएवाई-एनआरएलएम के देशभर में फैले स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) नेटवर्क के नेतृत्व में यह पहल जन आंदोलन की भावना का प्रतीक है।

    यह अभियान “संपूर्ण सरकार” दृष्टिकोण की भावना में एक सहयोगात्मक प्रयास है और इसमें 9 मंत्रालय/विभाग भाग लेंगे जो इस प्रकार हैं- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, गृह मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और न्याय विभाग।

    नई चेतना अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर की पहल के माध्यम से लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और लक्षित कार्रवाई को बढ़ावा देना है। अपनी स्थापना के बाद से, नई चेतना ने देश भर में लाखों लोगों को संगठित किया है, जिससे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण आंदोलन को बढ़ावा मिला है। पहला संस्करण 3.5 करोड़ लोगों तक पहुंचा था, जिसे कई मंत्रालयों का समर्थन प्राप्त था, जबकि नई चेतना 2.0 में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5.5 करोड़ प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके तहत देश भर में लिंग आधारित हिंसा पर 9 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

    नई चेतना 3.0 के उद्देश्यों में लिंग आधारित हिंसा के सभी रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, हिंसा के खिलाफ समुदायों को आवाज उठाने और कार्रवाई की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना, समय पर सहायता के लिए समर्थन प्रणालियों तक पहुँच प्रदान करना और स्थानीय संस्थाओं को निर्णायक रूप से कार्य करने के लिए सशक्त बनाना शामिल है। अभियान का नारा, “एक साथ, एक आवाज़, हिंसा के खिलाफ़,” अभिसरण प्रयासों के माध्यम से सामूहिक कार्रवाई के आह्वान को दर्शाता है।

    'New consciousness 3.0 - initiative of change' ‘नई चेतना 3.0 – पहल बदलाव की’ Gender-based violence New Delhi shivraj singh chauhan नई दिल्ली लिंग आधारित हिंसा शिवराज सिंह चौहान
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025

    सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा घिबली ट्रेंड, लेकिन बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version