Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»बिज़नेस»कौन हैं सागर अडानी? गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप
    बिज़नेस

    कौन हैं सागर अडानी? गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: उद्योगपति गौतम अडानी पर 2020 के एक मामले में गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर सौर ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट के लिए भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। इस मामले में अडानी ग्रुप की कंपनियों के साथ सागर अडानी और पूर्व सीईओ विनीत जैन का नाम भी शामिल है।

    कौन हैं सागर अडानी?
    सागर अडानी, अडानी ग्रीन लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं और गौतम अडानी के भतीजे हैं। उन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की है और 2015 में अडानी ग्रुप से जुड़े। सागर अडानी ग्रुप का ऊर्जा व्यवसाय संभालते हैं। अडानी ग्रीन लिमिटेड, जो इस केस के केंद्र में है, अमेरिका में जांच के घेरे में है।

    265 मिलियन डॉलर की रिश्वत का मामला
    यह मामला न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में चल रहा है, जहां अमेरिका के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अडानी ग्रुप पर 265 मिलियन डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत के आरोप लगाए हैं। इस केस में सागर अडानी के अलावा विनीत जैन, साइरिल, सौरभ अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, दीपक मल्होत्रा, और रुपेश अग्रवाल का भी नाम शामिल है।

    अडानी ग्रुप को बड़ा झटका
    इन आरोपों के चलते अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ग्रुप के शेयरों में 10 से 20% तक की गिरावट आई, जिससे कंपनी को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अडानी ग्रुप ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

    सियासी विवाद तेज
    इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग की और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि यह कदम पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए उठाया गया है।

    अडानी ग्रुप का बयान
    अडानी ग्रुप ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है और इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

    यह मामला न केवल अडानी ग्रुप बल्कि भारतीय उद्योग जगत की प्रतिष्ठा पर भी असर डाल सकता है। अब सबकी नजर न्यूयॉर्क की अदालत में चल रही सुनवाई पर है।

    bribery Gautam Adani Sagar Adani गौतम अडानी रिश्वतखोरी सागर अडानी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘मन की बात’ का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से

    May 25, 2025

    राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की

    April 3, 2025

    कोऑपरेटिव बैंकों का लाभ बढ़कर 250 करोड़ रुपये

    April 2, 2025

    नाकामी पर पर्दा है वक्फ बिल, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम- सांसद अखिलेश यादव 

    April 2, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version