Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, April 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर में 5 की मौत, 15 गंभीर घायल
    राष्ट्रीय

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर में 5 की मौत, 15 गंभीर घायल

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अलीगढ़: यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र के पास बुधवार (20 नवंबर) की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक और डबल डेकर बस की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    बस चालक नशे में होने का आरोप
    बस यात्रियों के अनुसार, हादसे के वक्त बस चालक नशे में था। इस वजह से दुर्घटना हुई। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    घटना के बाद मची अफरा-तफरी
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    अयोध्या से आजमगढ़ जा रही थी बस
    जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस अयोध्या से दिल्ली होते हुए आजमगढ़ जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर किया है।

    big accident truck and double decker bus collide Yamuna Expressway ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर बड़ा हादसा यमुना एक्सप्रेसवे
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version