Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, April 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले छह महीनों से अंतरिक्ष में फंसी
    राष्ट्रीय

    भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले छह महीनों से अंतरिक्ष में फंसी

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

      वजन में कमी और शारीरिक बदलावों का सामना कर रहीं

    भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुनीता विलियम्स पिछले छह महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रह रही हैं, और इस दौरान उनके शरीर में कुछ बदलाव आए हैं, जिनमें वजन कम होना भी शामिल है। दरअसल, अंतरिक्ष में यात्रियों को कई शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें हड्डियों का कमजोर होना और भूख की कमी के कारण वजन घटने जैसी समस्याएं भी शामिल हैं।

    स्पेस में क्यों घटता है वजन?
    अंतरिक्ष यात्रियों को सबसे आम समस्या वजन में कमी की होती है। स्पेस मोशन सिकनेस और भूख में कमी के कारण उनका वजन लगातार कम होता जाता है। स्पेस स्टेशन में गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटी) की कमी होने से भोजन की सुगंध नाक तक नहीं पहुंचती, जिससे उनका खाने का मन नहीं करता। ऐसे में संतुलित और पौष्टिक आहार ही उन्हें वजन कम करने से बचा सकता है।

    हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है असर
    अंतरिक्ष में रहने से हड्डियां और मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं, क्योंकि ग्रैविटी के अभाव में शरीर को अपने वजन का भार उठाने की जरूरत नहीं होती। लंबे समय तक स्पेस में रहने वाले यात्रियों की हड्डियां तेजी से कमजोर होती हैं, इसलिए उन्हें रोजाना लगभग 2 घंटे की कसरत करनी पड़ती है।

    नासा के अध्ययन के अनुसार शरीर में बदलाव
    नासा के अनुसार, ISS पर आधे से अधिक यात्रियों के शरीर में बदलाव होता है। गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण शरीर में मौजूद तरल ऊपर की ओर बढ़ता है, जिससे सिर का आकार बढ़ जाता है और चेहरे पर सूजन आ सकती है।

    अंतरिक्ष यात्री क्या खाते हैं?
    स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का भोजन विशेष डिस्पोजेबल पैकेज में आता है। इन पैकेजों में पौष्टिक विटामिन, खनिज और कैलोरी का संतुलन होता है। बिना ग्रैविटी के होने से नमक और काली मिर्च पाउडर तैर सकते हैं, इसलिए इन्हें तरल रूप में उपलब्ध कराया जाता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version