Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    February 16, 2026

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, February 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्षगांठ समारोह का किया शुभारंभ, संगठन के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्षगांठ समारोह का किया शुभारंभ, संगठन के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ किया और इस अवसर पर संगठन के नए प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में  गोयल ने अनुपालन बोझ को कम करने और कारोबार को सरल बनाने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

    भारत के इंजीनियरिंग निर्यात को विश्व में अग्रणी बनाने की आवश्यकता
    गोयल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इंजीनियरिंग सेक्टर का उन्नत और स्थायी भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहना आवश्यक है। उन्होंने ईईपीसी इंडिया को आदर्श निर्यात संवर्धन परिषद के रूप में सराहा और संगठन की मोबिलिटी, कैपिटल गुड्स और स्टील इंडस्ट्री में योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

    अगले 5-6 वर्षों में 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य
    गोयल ने ईईपीसी इंडिया के 300 बिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य की प्रशंसा की और इसे विश्व के सामने भारत की साहसिक पहल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘शून्य दोष, शून्य प्रभाव’ मंत्र को दोहराते हुए कहा कि गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता भारत की पहचान बनेगी।

    ईईपीसी इंडिया के प्रयासों की सराहना
    ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष  अरुण कुमार गरोडिया ने कहा कि संगठन वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग उत्पादों की उपस्थिति को बढ़ाने और सदस्य कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सहायता करने के प्रयास करता रहेगा।

    109 बिलियन डॉलर के निर्यात में योगदान
    ईईपीसी इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 में 109 बिलियन डॉलर के निर्यात में योगदान दिया है और ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में ‘मेक इन इंडिया’ को समर्थन दिया है।

     

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version