Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»पॉल्यूशन की वजह से कई राज्यों में आतिशबाजी पर गाइडलाइंस, झारखंड सरकार ने भी समय सीमा तय की
    राष्ट्रीय

    पॉल्यूशन की वजह से कई राज्यों में आतिशबाजी पर गाइडलाइंस, झारखंड सरकार ने भी समय सीमा तय की

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रांची। पटाखों के जलाने को लेकर पॉल्यूशन के चलते कई राज्यों में सख्त गाइडलाइंस लागू की गई हैं। दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने पर पूरी तरह से रोक है, जबकि कई अन्य राज्यों में केवल ग्रीन पटाखों के जलाने की अनुमति दी गई है। इसी क्रम में, झारखंड सरकार ने दिवाली, छठ और गुरु पर्व के अवसर पर आतिशबाजी के लिए समय सीमा निर्धारित की है।

    समय की सीमा
    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली, छठ पूजा और गुरु पर्व पर केवल 2 घंटे आतिशबाजी की इजाजत दी है। वहीं, क्रिसमस और नववर्ष पर सिर्फ 35 मिनट का समय तय किया गया है।

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार:

    दीपावली: रात 8 बजे से 10 बजे तक
    छठ पूजा: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक
    गुरु पर्व: रात 8 बजे से 10 बजे तक
    क्रिसमस एवं नववर्ष: 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12:30 बजे तक

    हाईकोर्ट की सख्ती
    झारखंड हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान रांची में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से रोक लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएं।

    पटाखों के लिए मापदंड
    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के तहत आतिशबाजी के लिए मापदंड निर्धारित किए हैं। झारखंड के उन शहरों में जहां वायु गुणवत्ता संतोषप्रद है, वहां निर्धारित समय पर ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी।

    दिशा-निर्देश के मुताबिक, राज्य में 125 डेसिबल से कम क्षमता वाले पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। साइलेंट जोन में 100 मीटर की परिधि में आतिशबाजी और पटाखे जलाने पर रोक रहेगी। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वायु प्रदूषण निवारण नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version