Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा, SSB की जगह अब CRPF करेगा सुरक्षा
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा, SSB की जगह अब CRPF करेगा सुरक्षा

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने उन्हें ‘Z’ कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान की है, जिसके तहत अब चिराग पासवान की सुरक्षा SSB के बजाय CRPF के जवान करेंगे। चिराग पासवान को 10 अक्टूबर को CRPF सुरक्षा सौंपा गया था।

    हालांकि, सुरक्षा बढ़ाने की वजह का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से खतरे की आशंका का आकलन करने के बाद ही यह सुरक्षा कवर दिया जाता है। इसके अलावा, सुरक्षा कवर की समीक्षा हर छह महीने में की जाती है।

    सुरक्षा श्रेणियों की जानकारी
    भारत में सुरक्षा की विभिन्न कैटेगरी होती हैं, जिनमें X, Y, Y+, Z और Z प्लस शामिल हैं। मंत्रियों के लिए सुरक्षा श्रेणी Y से लेकर Z प्लस तक हो सकती है, जिसमें Z+ सुरक्षा कवर सबसे ऊपर है। इस श्रेणी में कम से कम 4 दर्जन सशस्त्र सुरक्षाकर्मी 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं। साथ ही, आवास पर कमांडो, एस्कॉर्ट वाहन और काफिले में एक एम्बुलेंस भी होती है।

    Z कैटेगरी की सुरक्षा में कितने जवान?
    Z कैटेगरी की सुरक्षा के तहत CRPF के कम से कम 36 प्रशिक्षित कमांडो एस्कॉर्ट वाहन के साथ तैनात रहते हैं। ये कमांडो अलग-अलग शिफ्टों में 10-12 के बैच में 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करते हैं, जबकि आवास पर भी करीब 10 कमांडो तैनात रहते हैं। पिछले साल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भी CRPF की Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version