Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»भारत सरकार लगाने जा रही है चीन से आने वाले सर्विलांस उपकरणों पर पाबंदी, स्थानीय वेंडर्स को मिलेगी प्राथमिकता
    राष्ट्रीय

    भारत सरकार लगाने जा रही है चीन से आने वाले सर्विलांस उपकरणों पर पाबंदी, स्थानीय वेंडर्स को मिलेगी प्राथमिकता

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: भारत सरकार चीन में बने सर्विलांस उपकरणों पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही, सरकार देश के सर्विलांस बाजार में स्थानीय वेंडर्स को प्राथमिकता देने की योजना बना रही है। इसके लिए जल्द ही नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। यह कदम चीन के जासूसी उपकरणों (Chinese spy gadgets) के संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।

    अमेरिका ने भी लगाया प्रतिबंध:
    अमेरिका ने हाल ही में चीन से आने वाले कार के पार्ट्स और सॉफ्टवेयर पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह कदम लेबनान में हुए पेजर विस्फोट (Lebanon Pager Explosions) के बाद उठाया गया है, जिससे यह आशंका बढ़ गई थी कि चीन के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा सकता है।

    नई सीसीटीवी पॉलिसी:
    ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 8 अक्टूबर से नई सीसीटीवी पॉलिसी (new CCTV rules) लागू हो सकती है। इससे भारतीय सर्विलांस कंपनियों को फायदा होगा और चीन की कंपनियों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार का फोकस ऐसे उत्पादों पर होगा जो भरोसेमंद स्रोतों से आएं। इसका मतलब है कि जहां की मैन्युफैक्चरिंग चेन पर पूरी नजर हो और जहां से डेटा लीक या हैकिंग का खतरा न हो।

    भारत के सीसीटीवी बाजार में तीन बड़ी कंपनियों की 60% हिस्सेदारी है। इसमें सीपी प्लस एक भारतीय कंपनी है, जबकि हिकविजन (Hikvision) और दहुआ (Dahua) चीनी कंपनियां हैं। अमेरिका ने नवंबर 2022 में इन दोनों चीनी कंपनियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिया था।

    पश्चिमी देशों में भी चिंता:
    पश्चिमी देशों में भी इस बात को लेकर डर बढ़ रहा है कि क्या चीनी निर्मित कारों का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा सकता है। आधुनिक कारें, जिनमें अत्याधुनिक सेंसर और जीपीएस सिस्टम लगे होते हैं, बड़ी मात्रा में डेटा एकत्र करती हैं, जिससे ये सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए संभावित निगरानी उपकरण बन जाती हैं। BYD, Geely और NIO जैसी चीनी कंपनियों की कारों को लेकर यह आशंका है कि वे डेटा का दुरुपयोग कर सकती हैं।

    ban on surveillance equipment China Indian Government local vendors चीन भारत सरकार सर्विलांस उपकरणों पर पाबंदी स्थानीय वेंडर्स
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version