Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»स्वास्थ्य»किस तरह के खाने से सबसे ज्यादा बढ़ता है मोटापा जरूर जान लें जवाब
    स्वास्थ्य

    किस तरह के खाने से सबसे ज्यादा बढ़ता है मोटापा जरूर जान लें जवाब

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने मोटापा को एक महामारी की तरह घोषित किया है. यह कोई भी उम्र, जाति या लिंग नहीं देखती बल्कि यह किसी को भी हो सकती है. कोविड महामारी के बाद से इस गंभीर बीमारी ने बच्चों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है. इसलिए इससे बच्चों और नौजवानों को बचकर रहने की ज्यादा जरूरत है. मोटापा के कारण इंसान की इम्युनिटी कमजोर होती है. साथ ही साथ ऑर्गन फेल होने की संभावना भी बढ़ जाती है. आज हम बात करेंगे किस तरह के खाने से मोटापा बढ़ता है।

    मोटापा किसे कहते हैं
    मोटापे को आमतौर पर शरीर में बहुत ज़्यादा चर्बी होने के रूप में कहा जाता है. वयस्कों में मोटापे के लिए 30 या उससे ज़्यादा का बीएमआई सामान्य मानक है. मोटापे से गंभीर चिकित्सा स्थितियों का जोखिम बढ़ जाता है. उपचार में आपके खाने-पीने की आदतों में बदलाव, शारीरिक गतिविधि और मानसिक स्वास्थ्य सहायता शामिल है. जिस खाने में कैलोरी ज्यादा होती है जैसे जंक फूड, जिसे फैट काफी ज्यादा होता है उसे खाने से मोटापा बढ़ता है।

    मोटापे का सबसे बड़ा कारण

    पैकेज्ड फूड्स का ज्यादा सेवन
    बचपन में मोटापा होना कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. इसकी वजह से कम उम्र में ही डायबिटीज, हार्ट डिजीज और सांस की समस्या हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत के बच्चों का खानपान बिगड़ रहा है, वो बाहर का ज्यादातर खाना खाते हैं. पैकेज्ड फूड्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें मोटा बना रही है. अध्ययनों से पता चला है कि भारत के बच्चों के लिए कई पैकेज्ड फूड्स में चीनी की मात्रा पश्चिमी देशों की तुलना में ज्यादा होती है, जो बच्चों में मोटापे का प्रमुख कारण बन रही है।

    जंक फूड्स
    आजकल बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई पैरेंट्स अपने बच्चों को जंक फूड्स और पैकेज्ड फूड खिला रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें संतुलित भोजन नहीं मिल पाता और पौष्टिकता की कमी से उनमें मोटापा बढ़ रहा है।

    बच्चों में मोटापा बढऩे से क्या खतरा

    कई बीमारियां हो सकती हैं
    मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकता है
    भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है
    अतिरिक्त वजन बढ़ सकता है
    मोटापे की वजह से उनका मजाक बनाया जा सकता है, जिससे डिप्रेशन और सेल्फ कॉन्फिडेंस गिरता है

    बच्चों को मोटापे से बचाने क्या करें
    1. पैकेज्ड और जंक फूड्स से बचाएं
    2. खाने में जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर दें.
    3. हरी सब्जियां और ताजे फल खिलाएं.
    4. घर पर बना खाना ही बच्चों को खिलाएं.
    5. दिन में ज्यादा से ज्यादा पाी पीने के लिए प्रोत्साहित करें
    6. कोल्ड ड्रिंक्स या दूसरी मीठी चीजें खाने से बचाएं.बचपन में मोटापा होना कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. इसकी वजह से कम उम्र में ही डायबिटीज, हार्ट डिजीज और सांस की समस्या हो सकती है. मोटापे की वजह से बच्चों में डिप्रेशन भी बढ़ सकता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सर्दियों में घर पर रहकर भी घटा सकते हैं चर्बी, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

    December 29, 2025

    ठंड में कम पानी पीना बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

    December 26, 2025

    सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर, लेकिन इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदेह

    December 25, 2025

    रूखे और कमजोर बालों के लिए आयुर्वेदिक विंटर हेयर ऑयल, जानें फायदे और उपयोग का तरीका

    December 12, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version