Author: Amit Thapliyal
सीएम पर हमले की BJP-Congress दोनों ने की कड़ी निंदा नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में नाराज़गी देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है, ऐसे में मुख्यमंत्री…
देहरादून/चंडीगढ़। उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की अंबाला में हुई निर्मम हत्या ने राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार के लिए न्याय और मुआवजे की मांग की। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री सेमवाल ने मुख्यमंत्री सैनी को घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए साहिल के हत्यारों की त्वरित गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा और मामले को फास्ट-ट्रैक…
6 अतिरिक्त बैड, एक्स-रे मशीन व समर्पित स्टाफ की स्वीकृति देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) और आधुनिक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 6 अतिरिक्त बैड, एक्स-रे मशीन, आवश्यक उपकरण व समर्पित स्टाफ की स्वीकृति दी। साथ ही अस्पताल की लिफ्ट को दुरुस्त कराने और नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम को जानकारी दी गई कि नवंबर 2024 से अब तक एसएनसीयू में 286 बच्चों को भर्ती किया जा चुका है, जिनमें अगस्त माह में 9 बच्चे शामिल हैं।…
शिक्षा विभाग ने जिलावार बजट जारी कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं की वजह से क्षतिग्रस्त होने वाले स्कूलों का जल्द पुनर्निर्माण किया जायेगा। इसके लिये राज्य मोचन निधि से स्वीकृत बजट में से जनपदवार 20 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों एवं अन्य परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर मार्च 2026 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गये हैं। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त शिक्षा…
कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी प्रेरणास्रोत- धामी गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच कर्तव्य निभा रहे पुलिस बल का अदम्य साहस और प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विशेष रूप से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि धराली जैसी दुर्गम परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और सेवाभावना सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…
भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर श्रवण किया दिव्य प्रसंग देहरादून। सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंन्दिर धर्मपुर चौक देहरादून में आज सप्तम दिवस की कथा में वृन्दावन से पधारे आचार्य वागीश जी महाराज द्वारा समस्त प्रभु भक्तों को कथा श्रवण कराई । महाराज जी के श्री मुख से सभी भक्तजनों ने सर्वप्रथम भगवान के सोलह हजार एक सौ सात विवाहो का वर्णन ,भौमासुर वध, भगवान क गृहस्थ जीवन का वर्णन , सुदामा चरित्र, पाण्डवो की राजसूया एवं जरासनध वध शिशुपाल का उद्वार, यदुवंश को शाप लगना (यदुवंश का संहार) भगवान श्री कृष्ण का स्वधाम गमन, शुकदेव जी का अंतिम उपदेश व शुकदेव…
बजट में किसानों से लेकर पत्रकारों तक के लिए प्रावधान गैरसैण। भराङीसैण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये गये अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा फोकस राज्य की मानव…
सफलता मंत्रों से प्रेरित होकर नवप्रवेशियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उम्मीद की बिखरी चमक कार्यक्रम के अंतिम दिन नवप्रवेशी छात्रों ने लिया संकल्प सपनों को साकार कर दिखाएँगे देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन मंगलवार को उमंग और उत्साह से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने जहाँ अपने सपनों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी, वहीं वरिष्ठ छात्रों की प्रस्तुतियों ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वरिष्ठजनों के सफलता मंत्रों से प्रेरित होकर नवप्रवेशियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उम्मीद की नई चमक…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश का मुकाबला होगा एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन से नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इससे पहले विपक्षी दलों की बैठक 10 राजाजी मार्ग पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया। रेड्डी 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। खरगे ने कहा कि “बी. सुदर्शन रेड्डी देश के सबसे सम्मानित और प्रगतिशील न्यायविदों में गिने जाते हैं। न्यायपालिका में उनका लंबा और प्रभावशाली…
सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी नई दिल्ली। एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने इस बार सूर्यकुमार यादव को कप्तान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय बाद शुभमन की टी20 टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टूर्नामेंट के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। टीम की घोषणा में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले। रिंकू सिंह एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर को…
