Author: Amit Thapliyal
घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश जनजीवन पर कहर बनकर टूट रही है। पहाड़ों से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं और हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में एक यात्री वाहन पर बड़ा बोल्डर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा वाहन अचानक भूस्खलन क्षेत्र में फंस गया और ऊपर से भारी चट्टान सीधे वाहन पर आ…
देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अंबेडकर नगर मंडल के अंतर्गत इंद्रेश नगर स्थित सामुदायिक भवन में मन की बात का 125 वां सुना। उन्होंने कहा कि इस बार का मन की बात एपिसोड खिलाड़ियों के लिए बहुत प्रेरणादायक रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह 30 मिनट के एपिसोड में लगभग एक तिहाई समय सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया, वह भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने के उनके विजन को दिखाता है। उन्होंने न सिर्फ विजेता खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही इन…
शिक्षक समाज को सवारने का काम करते है, शिक्षा के बिना ज्ञान अधूरा हैं। कुछ शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा बन जाते है और इसी का उदाहरण है उत्तराखंड की शिक्षिका मंजूबाला। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र में स्थित च्यूरानी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजूबाला को इस बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करेंगी। दो दशकों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय मंजूबाला वर्ष 2005 से इस विद्यालय में तैनात हैं और पिछले दो दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में…
नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि उनके डिप्टी के रूप में शुभमन गिल खेलेंगे। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय स्क्वॉड अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलेगी। धोनी को मेंटर बनने का प्रस्ताव बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनने का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें उनकी भागीदारी सीनियर, जूनियर और संभवतः महिला टीम में भी शामिल हो सकती है। हालांकि अभी तक इस पर…
नई दिल्ली: विश्वप्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा के रथों के तीन पहिए अब संसद परिसर में स्थापित किए जाएंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बताया कि यह प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने पुरी यात्रा के दौरान रखा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। एसजेटीए के प्रमुख प्रशासक अरविंद के मुताबिक, तीनों पहिए भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के रथों से निकाले जाएंगे। भगवान जगन्नाथ के रथ का नाम नंदीघोष, देवी सुभद्रा का रथ दर्पदलन और भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज है। इन रथों से प्रत्येक रथ का एक पहिया दिल्ली भेजा जाएगा, जो संसद में…
नंदानगर: नगर पंचायत नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में आ गया है। बाजार के ऊपर पलपाणी तोक क्षेत्र में भूधंसाव का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भूधंसाव के कारण चार कमरों का एक आवासीय मकान और चार गोशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 34 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, खतरे की जद में आई 25 दुकानें एहतियातन बंद रहीं। भूधंसाव का दायरा बढ़ा कुंतरी लगा फाली वार्ड में करीब 100 मीटर क्षेत्र में भूधंसाव हो रहा है। शुक्रवार को पलपाणी तोक में कुछ मकानों और…
नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई है और भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ट्रंप का आरोप है कि भारत की यह खरीद यूक्रेन युद्ध को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका अब यूरोपीय देशों पर भी द बाव डाल रहा है कि वे भारत पर इसी तरह के प्रतिबंध और टैरिफ लागू करें। व्हाइट हाउस ने यूरोपीय देशों से आग्रह किया है कि भारत से खरीदे जाने वाले सभी तेल और गैस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। हालांकि…
भारतीय संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज और देशभक्ति से भरे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले पद्मश्री कैलाश खेर का एक और गीत रिलीज हुआ है। यह एंथम भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना की वीरता और गौरव को समर्पित है। गायक अपने चिर-परिचित अंदाज में इस गीत में नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह-अमित शाह की आवाज पहली बार इस एंथम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह की आवाज भी सुनाई दे रही है। गीत का शुभारंभ स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इसे कैलाश खेर ने अपने…
लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप, जांच के आश्वासन पर माने गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्रसव के दौरान शनिवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका नवजात वेंटिलेटर पर है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, बछेर गांव की मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने बताया कि रात से ही प्रसव की तैयारी चल रही थी। तड़के करीब साढ़े तीन बजे प्रसव…
उत्तरकाशी: देर रात हुई भारी बारिश के बाद उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। नदी का पानी मोटर पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे पूरा कस्बा जलमग्न हो गया है। लगातार बारिश और मलबे के कारण जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले भी यह क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आया था, लेकिन हालात सुधरने से पहले ही फिर से खतरा बढ़ गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का बंगला पानी में डूब गया है। वहीं, स्कूल परिसर भी पानी से लबालब भर गया है,…
