Author: Amit Thapliyal
टाइगर श्रॉफ की आने वाली एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस गाने में हरनाज कौर संधू ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा है। सुनहरी रेत और समुद्र की लहरों के बीच फिल्माया गया यह गाना अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टाइगर श्रॉफ का पोस्ट टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, “हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं #YehMeraHusn अभी रिलीज। एडवांस बुकिंग शुरू। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में।” हरनाज संधू की धमाकेदार परफॉर्मेंस गाने में हरनाज का…
105 करोड़ रुपये की राशि सीधे जीविका निधि में ट्रांसफर, महिलाओं को मिलेगा आसान ऋण और आर्थिक सहायता पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य में ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में 105 करोड़ रुपये की राशि को जीविका निधि में ट्रांसफर किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह पहल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण और आर्थिक सहायता प्राप्त करने में मदद करेगी। राज्य…
आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है। नींद सिर्फ आराम का समय नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर और दिमाग को रिचार्ज करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। नींद न पूरी होने पर थकान, ध्यान की कमी, मूड स्विंग और कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अक्सर हमारी रोज़मर्रा की आदतें ही नींद को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं सोने से पहले कौन-सी छोटी-छोटी गलतियां आपकी नींद चुरा सकती हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है। 1. सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का…
मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया देहरादून। प्रदेश में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कई राष्ट्रीय और आंतरिक मार्ग मलबा गिरने से बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सेलंग के पास बंद है, जबकि मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जिलों के लिए रेड अलर्ट, और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा आने से बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी झर्जर गाड़, जंगलचट्टी, बनास, नारदचट्टी, कल्याणी, हरेती और फेडी के पास मलबा व पत्थर आने से…
अभिषेक, सुखजीत और जुगराज की हैट्रिक के दम पर टीम ने पूल ए में शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान को 15-0 से मात देकर सुपर-चार में जगह बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपने पूल में शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी दमदार मौजूदगी भी दर्ज कराई। इससे पहले भारत चीन और जापान को हराकर लगातार जीत दर्ज कर चुका है। शुरुआत से ही भारत का दबदबामैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और…
“तेल को कभी काला सोना कहा जाता था, लेकिन आज चिप्स यानी सेमीकंडक्टर ही असली हीरे हैं”- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकॉन इंडिया-2025 का किया शुभारंभ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका स्थित यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का शुभारंभ किया। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो है। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दुनिया आज भारत की क्षमताओं पर भरोसा करती है और भविष्य का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम भारत में ही आकार लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “तेल को कभी काला सोना कहा जाता था,…
नंदानगर। खेतों में चारा लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तांगला गांव की 50 वर्षीय बसंती देवी पत्नी जगत सिंह अपनी सहेली के साथ घटबगड़ तोक क्षेत्र में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ी में दो बच्चों के साथ मौजूद भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ मौजूद दूसरी महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, जिससे भालू अपने बच्चों के साथ जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला…
भोजन भत्ते की दर बढ़ाने का आदेश जारी, अभी तक मिलते थे प्रतिदिन ढाई सौ रुपए देहरादून। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय व इससे उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भोजन भत्ता ₹250 से बढ़ाकर ₹400 कर दिया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किया था। उनका कहना था कि खिलाड़ियों के लिए ₹250 दैनिक भोजन भत्ता पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे साई जैसी संस्थाओं द्वारा…
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा चमोली। नंदानगर के बैंड बाजार क्षेत्र में भू-धंसाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार रात कुंवर कॉलोनी में नरेंद्र सिंह और गोविंद सिंह के मकान भी धंसकर क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक सात भवन पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं, जबकि 16 अन्य भवन खतरे की जद में बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए जल संस्थान और तहसील प्रशासन की टीम ने चार इंच के रबड़ पाइप से लगभग 400 मीटर दूरी तक अस्थायी लाइन डाली है। जल संस्थान के जेई…
लगातार तीसरी बार स्यानाचट्टी में बनी झील जैसी स्थिति उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते बड़े-बड़े पेड़ बहकर हाईवे पुल पर फंस गए और नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इस दौरान स्यानाचट्टी के होटलों व आवासीय इलाकों में पानी घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लगातार बारिश से स्यानाचट्टी में झील जैसी स्थिति तीसरी बार बनी है और खतरा लगातार बढ़ रहा है। यहां झील का जलस्तर इतना बढ़ गया कि होटलों…
