Author: Amit Thapliyal
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने दिए अक्टूबर 2026 तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश
कुंभ 2027 होगा दिव्य और भव्य, मास्टर प्लान के तहत घाट, पार्किंग, टेंट सिटी और यातायात व्यवस्था पर जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय करते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों आगे बढ़ायें। बुधवार को सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी के क्रम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भव्य और…
देहरादून : उत्तराखंड में इस साल मानसून सीजन ने एक बार फिर तबाही की नई कहानी लिख दी है। वर्ष 2013 की केदारनाथ त्रासदी के बाद प्रदेश में यह अब तक की सबसे भीषण आपदा साबित हो रही है। उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी समेत कई जिलों में बादल फटने, अतिवृष्टि और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में ₹5,000 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही सरकार आपदा से हुए नुकसान का आकलन जिला प्रशासन के…
देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संगध पौंध केन्द्र की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि प्रदेश में महक क्रांति नीति के विस्तार के लिए वर्ष 2025 से वर्ष 2047 (विकसित भारत संकल्प) तक की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके प्रथम चरण में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कार्य किया जाएगा, जिससे लगभग 1,050 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। महक क्रांति नीति के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष वैली विकसित की जाएंगी। जिनमें चमोली…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़क व्यवस्था, सेवा पखवाड़ा और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी और राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को रात्रिकालीन गश्त…
हरिद्वार (कनखल)। मंगलवार रात कनखल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। अंधेरा होने के कारण रातभर युवक का कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, निखिल गुप्ता (38), जो संदेश नगर स्थित परमधाम आश्रम के पास रहते हैं, मंगलवार को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जब राजघाट पर मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और…
धामी सरकार का बड़ा फैसला, सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
5वें और 6ठे वेतनमान पर कार्यरत कर्मियों को डीए बढ़ोतरी का लाभ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने कर्मचारियों और विकास कार्यों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। धामी कैबिनेट के फैसले के अनुसार, पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान पर कार्यरत…
भारी बारिश के बीच ट्रैक्टर से पहुँचे हरिद्वार के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में, स्थलीय निरीक्षण कर राहत कार्यों को गति देने के दिए निर्देश कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण और जलमग्न क्षेत्रों तक पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया हरिद्वार। राज्य में जारी भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते उत्पन्न संकट की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सबसे पहले हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण और जलमग्न क्षेत्रों तक पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया…
जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार से खुलेगी अर्थव्यवस्था, घटेगा अनुपालन बोझ: वित्त मंत्री सीतारमण
चेन्नई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को अधिक खुला, पारदर्शी और सरल बनाएंगे। इसके साथ ही ये सुधार अनुपालन बोझ (compliance burden) को भी कम करेंगे, जिससे छोटे और मध्यम व्यवसायों को बड़ी राहत मिलेगी। वित्त मंत्री चेन्नई में आयोजित सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रही थीं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाल ही में अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए एक…
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार और एनएचएलएमएल में ऐतिहासिक समझौता
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मंगलवार को सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे के विकास के लिए राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच समझौता हुआ। इस समझौते के अन्तर्गत इक्विटी भागीदारी में एनएचएलएमएल की 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। राजस्व साझेदारी के अन्तर्गत 90 प्रतिशत धनराशि उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन, परिवहन एवं गतिशीलता के क्षेत्र में व्यय की जायेगी। इस समझौते के अवसर पर राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार अजय टम्टा एवं उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज…
मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है। मंगलवार को मसूरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में शहीद हुए आंदोलनकारी बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी और मदन मोहन ममगई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने हमारे बेहतर…
