Author: Amit Thapliyal
ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए शासन ने चारधाम यात्रा को 1 सितंबर से 5 सितंबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब मौसम में सुधार और मार्गों की स्थिति सामान्य होने के बाद चारधाम यात्रा को 6 सितंबर 2025 से दोबारा शुरू कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर को जारी पत्र संख्या 783/SEOC/73/IMD (2015) में राज्य के चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी ज़िलों में भारी वर्षा के चलते जलभराव की आशंका जताई गई थी। इसी के मद्देनजर चारधाम…
चम्पावत: शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के दो शिक्षकों — डॉ. मंजूबाला और मनीष ममगाईं — को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी प्राचीन परंपरा ‘आचार्य देवो भव’ शिक्षक को सर्वोच्च स्थान देती है। शिक्षा भी भोजन, वस्त्र और आवास की तरह ही व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।” डॉ. मंजूबाला: चंपावत की शिक्षा-ज्योति उत्तराखंड…
आपदा में सहारा बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, बसुकेदार पीड़ितों तक पहुँचाई राहत सामग्री
धराली से थराली और अब बसुकेदार तक विश्वविद्यालय ने मानवता की सेवा को दी नई दिशा निःशुल्क उपचार और शिक्षा का संकल्प, आपदा पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण करुणा और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण बना एसजीआरआर विश्वविद्यालय देहरादून। उत्तराखण्ड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बार-बार आने वाली आपदाओं ने पहाड़ के लोगों की जीवन-यात्रा को हमेशा चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऐसे समय में जब पहाड़ संकट की घड़ी से गुजर रहा हो, समाज के विभिन्न वर्गों से मिली मानवीय सहायता पीड़ितों के लिए संबल बन जाती है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने एक बार फिर इस संवेदनशील परंपरा को…
पुलिस थाना, चौकियों में एक साथ बजेंगे लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, पैनिक की नहीं कोई बात, देहरादून की धड़कन ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर सौन्दर्यीकरण, 04 स्थानों पर स्थापित हिलांस आउलेट और बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का भी होगा लोकापर्णं। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, डीएम ने कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का लिया जायजा। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं 6ः00 बजे डालनवाला थाने से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन करेंगे। वहीं…
उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में डिजिटल नवाचार को मिलेगा बढ़ावा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी एप देश और प्रदेश के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर समाज एवं संस्कृति की आवाज़ को और…
अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ अल्मोड़ा। शुक्रवार को अल्मोड़ा जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने शपथ ग्रहण की। इनके अलावा जनपद में सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आलोक पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने…
‘हर काम देश के नाम’ देहरादून: साहसिक जज़्बे के साथ आज भारतीय सेना ने रॉयल एनफील्ड के सहयोग से सुर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान का शुभारंभ दिनांक 05 सितम्बर 2025 को देहरादून से किया। इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सुर्या कमांड द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस दल में 10 भारतीय सेना के राइडर्स तथा 14 नागरिक राइडर्स शामिल हैं, जो साहस, सौहार्द्र और जुड़ाव का प्रतीक हैं। आने वाले दिनों में यह दल शिमला और सुमडो की सुरम्य घाटियों से होते हुए अंततः लेह पहुँचेगा। यह अभियान रोमांच, अनुशासन, एकता और सशस्त्र बलों व…
चंडीगढ़: पंजाब इस समय बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। राज्य के 23 जिलों के 1900 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है, जिससे अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है और 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हर बाढ़ग्रस्त गांव में एक-एक गजटेड अधिकारी की नियुक्ति के आदेश दिए हैं ताकि प्रभावित लोग सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकें। भाखड़ा डैम खतरे के निशान के करीब भाखड़ा डैम का जलस्तर 1679 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से केवल एक फीट…
किडनी स्टोन यानी गुर्दे में पथरी एक गंभीर और बहुत दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह छोटे-छोटे कठोर पत्थर शरीर में मौजूद खनिज और नमक के जमाव से बनते हैं। जब ये स्टोन किडनी से मूत्र मार्ग में प्रवेश करते हैं, तो तेज दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अक्सर लोग पेट या पीठ में होने वाले दर्द को सामान्य गैस या अपच समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर दर्द लगातार या बहुत तेज हो, तो यह किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है। किडनी…
पिंडर घाटी में भारी बारिश से मकान और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त, 15 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
खोखले हुए मकान और धंसते रास्तों के कारण ग्रामीणों में दहशत चमोली। भारी बारिश के कारण तहसील जिलासू के पिंडर घाटी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों में पैदल रास्ते धंस गए, मकानों में दरारें पड़ीं और पौराणिक जल स्रोत भी भूस्खलन की चपेट में आ गए। सगवाड़ा गांव में हुई भारी बारिश से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि 15 अन्य परिवार खतरे में आ गए। इन परिवारों को पंचायत घर और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। बीती 22 अगस्त को भी इसी गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान गिर गया था,…
