Author: Amit Thapliyal
संजय राउत का हमला—“खून और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते” नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इस मैच का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना देशद्रोह और बेशर्मी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही है। राउत ने कहा, “आपने कहा था कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते, तो फिर खून और क्रिकेट कैसे साथ-साथ चल सकते हैं? यह देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। पहलगाम हमले में हमारी…
Nepal Conflict & Sushila Karki: नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार का तख्तापलट हो चुका है और अब वहां नई अंतरिम सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस बीच सबसे अहम नाम सामने आया है देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की का। माना जा रहा है कि सेना और राजनीतिक दलों की सहमति से उन्हें अंतरिम सरकार की मुखिया बनाया जा सकता है। गुरुवार को आर्मी चीफ की अगुवाई में होने वाली बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आज इस पर बड़ा फैसला हो सकता है। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की…
उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
बारिश-भूस्खलन से प्रदेश की 187 सड़कें अब भी बंद देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सभी पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई पर्वतीय इलाकों में बारिश का प्रभाव ज्यादा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के बाद राजधानी देहरादून में तापमान बढ़ा है। बुधवार को…
कुलदीप की फिरकी और दुबे की धार ने यूएई 57 रन पर किया ढेर दुबई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप टी20 का आगाज शानदार अंदाज में किया। गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने यूएई की पूरी टीम 13.1 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने मात्र 27 गेंदों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। यह जीत भारत की टी20 इतिहास की सबसे तेज़ जीतों में शुमार हो गई। पावरप्ले में ही निपटा मैच भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल…
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश और आपदाओं ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है। निगम के कई गेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें कुछ को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद करना पड़ा है। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के श्यानाचट्टी और हर्षिल गेस्ट हाउस सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन गेस्ट हाउसों की इमारतों को भारी क्षति पहुंची है, जिसके चलते इन्हें बंद करना पड़ा है। इसके अलावा पौड़ी और टिहरी जिलों में निगम के कुछ अन्य गेस्ट हाउसों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। निगम का…
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक बोले – पंत जी का जीवन त्याग, जनसेवा और राष्ट्रभक्ति की गाथा देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 138वां जन्मदिवस देहरादून के आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित किया गया इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय प्रो नवीन चन्द्र लोहनी, उपाध्यक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय अंकिता जोशी एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश डोभाल ने संयुक्त रूप से पं. गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजली कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पं.…
कर्मचारियों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा, 11% डीए बढ़ोतरी से निगम कर्मियों में खुशी की लहर
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार, कहा– धामी सरकार कर्मचारी हितैषी नीतियों की मिसाल देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार एक बार फिर कर्मचारी हितैषी नीतियों के लिए सुर्ख़ियों में है। कर्मचारियों के हित में लगातार संवेदनशील रहते हुए राज्य सरकार ने निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायतशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का शासनादेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री धामी, उनकी सरकार और उद्योग सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने इस फैसले को कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव…
श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियाँ पूरी, बीकेटीसी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदरीनाथ धाम : वर्षा के बाद श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। पितृ पक्ष के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्राद्ध-तर्पण के लिए धाम का रुख कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में बुधवार को बदरीनाथ धाम स्थित कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था, भोग-प्रसाद, निर्माण कार्यों और कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।…
देहरादून। धामी मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले किये गए। पशुपालन विभाग पशुपालन विभाग द्वारा 9 पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक वर्ष 2025-26 में ब्रायलर फार्म योजना के अन्तर्गत 816 एवं कुक्कुट वैली स्थापना योजना के अन्तर्गत 781 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसके तहत कुल आहार सब्सिडी -रूपये 2,83,85,000 (रूपये दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार मात्र) का आवंटन किया जाएगा। परिवहन विभाग देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून…
देशभर में 27 लोग गिरफ्तार, सेना ने शांति बनाए रखने की अपील की काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने राजनीतिक हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। राजधानी काठमांडू समेत देशभर में जेनरेशन जेड की अगुवाई में हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। आगजनी, लूटपाट और झड़पों के बीच सुरक्षा बलों ने सख्ती बढ़ाते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया और कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तारियां मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच हुईं। सुरक्षा बलों ने काठमांडू के गौशाला-चाबाहिल-बौद्ध क्षेत्र से चोरी…
