Author: Amit Thapliyal
‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, 7 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘द कंज्यूरिंग’ की नई किस्त ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों को रोमांचित कर रही है। फिल्म को थिएटर्स में उतरे सात दिन पूरे हो चुके हैं और लगातार यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि सातवें दिन गुरुवार को इस फिल्म ने कितना बिज़नेस किया। अब तक का कलेक्शन:रिपोर्ट के अनुसार, ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दो दिनों में 17.5 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की। रविवार (तीसरे दिन) फिल्म का कलेक्शन 15.5 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को 5 करोड़, मंगलवार को 5.5…
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद बने नए उपराष्ट्रपति नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन ने आज देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। 67 वर्षीय राधाकृष्णन ने उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से पराजित किया। यह चुनाव 9 सितंबर को हुआ था, जो पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित कराया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफाउपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से त्यागपत्र दे…
उत्तरकाशी। लगातार भूस्खलन और बोल्डरों के कारण यमुनोत्री हाईवे 19वें दिन भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका है। सड़क बाधित होने से धाम और आसपास के गांवों में जनजीवन प्रभावित है। प्रशासन खच्चरों के माध्यम से गैस सिलेंडर और आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने में जुटा है, जबकि एनएच विभाग भारी मशीनरी लगाकर मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर जंगलचट्टी और बनास के बीच अब तक सुचारू यातायात बहाल नहीं हो पाया है। खरसाली गांव सहित गीठ पट्टी के ग्रामीणों को आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए प्रशासन को खच्चरों का सहारा लेना पड़ा। गुरुवार को…
ग्रामीणों ने रोते हुए सुनाई 5 अगस्त की तबाही की दास्तान देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में धराली गांव के आपदा पीड़ितों से मुलाकात बेहद भावुक क्षणों का गवाह बनी। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा में सब कुछ गंवा चुके ग्रामीण जब प्रधानमंत्री के सामने पहुंचे, तो अपने दर्द को रोक नहीं पाए। धराली गांव की कामेश्वरी देवी अपने जवान बेटे को खोने के बाद गहरे सदमे में थीं। मुलाकात के दौरान उनकी आंखों से आंसू लगातार बहते रहे। टूटे हुए स्वर में वह केवल इतना कह सकीं कि…
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले– नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख़्त अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में कार्रवाई प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर, वन विहार आदि विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध…
यमुनोत्री धाम की राह फिर बाधित, फूलचट्टी से जानकीचट्टी को जोड़ने वाली सड़क का 200 मीटर हिस्सा ध्वस्त
सुरक्षित और सुगम यात्रा मानसून के बाद भी बनी चुनौती उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रास्ता एक बार फिर मुश्किलों से घिर गया है। फूलचट्टी से जानकीचट्टी को जोड़ने वाली सड़क पर यमुना नदी के तेज कटाव से करीब 200 मीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया है। इससे धाम की यात्रा पर संशय गहराता जा रहा है। इससे पहले जंगलचट्टी क्षेत्र में सड़क को सुचारू हुए भी 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। बाडिया और सिलाई बैंड के पास भी लगातार सड़क के बंद और खुलने का…
25-26 सितंबर को मुख्य परीक्षा, प्रत्येक सत्र के लिए अलग समय निर्धारित देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, परीक्षा 25 और 26 सितंबर को आयोग के मुख्य परीक्षा भवन में आयोजित होगी। परीक्षा का शेड्यूल: 25 सितंबर: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हिंदी संरचना की परीक्षा। 26 सितंबर: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निबंध परीक्षा। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया…
आज की भाग-दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। यह न केवल हृदय रोगों का कारण बनता है, बल्कि स्ट्रोक, किडनी की समस्याओं और दृष्टि पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होता। स्थायी और प्राकृतिक उपाय अपनाना जरूरी हो जाता है। योग एक प्राचीन और वैज्ञानिक तरीका है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी प्रदान करता है। नियमित योगासन और प्राणायाम के अभ्यास से रक्तचाप नियंत्रित रहता है, तनाव कम होता…
मलयालम सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ दर्शकों के बीच लगातार छा रही है। महज 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के दो हफ्तों में लगभग 96 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंच रही है। फिल्म का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसने मेकर्स की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार शुरुआत फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन यह आंकड़ा 4 करोड़ तक पहुंच गया। शनिवार…
सचिव दीपक कुमार ने ग्रामीण संस्कृत प्रशिक्षण और ज्ञान परंपरा संवर्धन के प्रयासों की जानकारी दी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सचिव ने राज्यपाल को विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्कृत ग्रामों में ग्रामीणों को संस्कृत संभाषण के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यपाल ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अंतर्गत ‘मेरी योजना’ पुस्तक के अगले संस्करण पर कार्य करने के…
