Author: Amit Thapliyal
ISSF World Cup 2025: भारत की युवा निशानेबाज और ओलंपियन ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खिताबी सूखा समाप्त किया। 20 वर्षीय ईशा ने रोमांचक फाइनल में चीन की याओ कियानक्सुन को महज 0.1 अंक से पछाड़ा। वहीं, दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह येजिन को कांस्य से संतोष करना पड़ा। ईशा का यह विश्व कप में पहला स्वर्ण है और इसी के साथ भारत पदक तालिका में संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान चीन दो स्वर्ण, चार…
देहरादून- हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उनसे IIT रुड़की परिसर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की भूमि को संस्थान को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिससे शोध एवं नवाचार की दिशा में और अधिक प्रगति हो सके। इसके साथ ही, किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया और रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं…
नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान
काठमांडू। नेपाल में पहली बार किसी महिला ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद संभाला है। पूर्व सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को शुक्रवार रात राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। जन-जेनरेशन (Gen-Z) प्रदर्शनकारियों के समर्थन से सत्ता में आईं सुशीला कार्की को देश में एक ईमानदार और सख्त छवि वाली नेता माना जाता है। इसके साथ ही वे नेपाल के 220 सालों के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गईं हैं। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रही कार्की कार्की पहले भी इतिहास रच चुकी हैं। 2016 में वे नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस बनी थीं।…
बिलासपुर/शिमला- हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिलासपुर जिले के नम्होल की उप-तहसील के गुतराहन गांव में शनिवार सुबह बादल फटने की घटना हुई, जिससे कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। मौके से दो वाहन मलबे में दब गए जबकि पांच क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़क पर आए मलबे की वजह से नम्होल–डाबर मार्ग बंद हो गया है। स्थानीय किसान कश्मीर सिंह की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि पानी का बहाव गांव की ओर न मुड़कर सड़क की तरफ चला गया, जिससे बड़ी…
देहरादून – राजधानी की सड़कों पर जर्मनी की मशीनें झाड़ू (german sweeping machine ) लगाती नजर आएंगी। देहरादून नगर निगम ने स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत सड़कों को साफ करने के लिए यह कदम उठाया हैं। शहर की सड़के साफ रहे इसके लिए जर्मन तकनीक वाली एडवांस स्वीपिंग मशीनें खरीदी गई हैं। इनकी कीमत 6.5 करोड़ रुपए है। जल्द ही इन मशीनों का ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद ये काम करना शुरू कर देंगी। जर्मनी की मशीनें लगाएंगी झाडू नगर निगम देहरादून ने जर्मन तकनीक वाली स्वीपिंग मशीनें खरीदी हैं। गुरुवार को देहरादून में ये मशीनें पहुंच गई है। ये…
देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार को जब खोली गई तो कुछ ही घंटों में हजारों टिकट हाथों-हाथ बुक हो गए। आईआरसीटीसी द्वारा दोपहर 12 बजे पोर्टल ओपन करने के बाद शाम तक 4700 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग पूरी हो गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि यह बुकिंग 15 से 22 सितम्बर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खोली गई है। करीब एक सप्ताह की अवधि के लिए टिकट उपलब्ध कराए गए, जिनमें से ज्यादातर सीटें…
देहरादून- प्रधानमंत्री श्री Narenrdra Modi जी के ‘सहकार से समृद्धि’ मंत्र को आत्मसात करते हुए 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित सदस्यता महाअभियान से हर किसान और हर ग्रामीण परिवार को प्राथमिकता के साथ सहकारिता से जोड़ा जाए। वर्ष 2023 में आयोजित प्रथम सदस्यता महाअभियान में 30 लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े थे, जिनमें 17.33 लाख किसान, 3.92 लाख अकुशल श्रमिक, 1.56 लाख कुशल श्रमिक, 2.20 लाख पशुपालक और 6,411 मत्स्यपालक शामिल थे। इस महाअभियान से सहकारिता क्षेत्र में ₹70 करोड़ का अंशदान प्राप्त हुआ था ।
नकली दवाओं और ड्रग्स पर ज़ीरो टॉलरेंस – स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का FDA मुख्यालय में औचक निरीक्षण 450 से अधिक मेडिकल स्टोरों और 65 मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापेमारी, प्रवर्तन कार्यों में तेज़ी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर “ड्रग फ्री उत्तराखंड – 2025” अभियान को नई गति देने के लिए स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) डॉ. आर. राजेश कुमार ने FDA मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों पर विस्तृत प्रेज़ेंटेशन दिया। सचिव ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री…
विजय पर तंज, कहा राजनीति 24×7 की जिम्मेदारी, शनिवार-रविवार से जनता का भरोसा नहीं मिलता चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने अभिनेता और टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) के संस्थापक विजय कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति केवल सप्ताहांत की गतिविधि नहीं हो सकती। अन्नामलाई का तर्क है कि विजय अगर अपनी पार्टी को डीएमके का विकल्प बताना चाहते हैं, तो उन्हें सातों दिन सक्रिय रहना होगा, क्योंकि राजनीति चौबीसों घंटे समर्पण मांगती है। अन्नामलाई ने दावा किया कि भाजपा ही वास्तविक तौर पर डीएमके का विकल्प है, क्योंकि…
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न के चलते पर्वतीय इलाकों में लगातार तेज बारिश की घटनाएं देखी जा रही हैं। हालांकि, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार में…
