Author: Amit Thapliyal

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जिलों की कुल 14 बाल देखरेख संस्थाओं (5 राजकीय एवं 9 स्वैच्छिक) से लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। यह आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में किया गया था लेकिन आपदा जैसे हालात को देखते हुए इसे बहुत सादगी के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विभागीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों को खेल को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने पर बल देते हुए…

Read More

देहरादून:  सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से उपजी आपदा के बीच जब हालात कठिन हो गए, तब एस जी आर आर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम लोगों के लिए राहत और उपचार का सहारा बनी। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आदेश जारी कर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक टीम रवाना की. राहत टीम ने प्रभावितों तक दवाइयाँ, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार पहुँचाया। मंगलवार सुबह आपदा की जानकारी मिलते ही श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और आपदा राहत कार्य के लिए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ…

Read More

फिट उत्तराखंड का अलग पोर्टल और मोबाइल एप जारी होगा 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए हजारों लोगों को जोड़ा जाएगा देहरादून। 18 सितंबर से प्रदेश में फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज होने जा रहा है। मंगलवार को खेल विभाग की बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिट उत्तराखंड अभियान की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी और 18 सितंबर को मुख्यमंत्री इसके विशेष पोर्टल व मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष बोले – एआई में आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश जरूरी सीएम धामी ने कहा – सनातन संस्कृति विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम हरिद्वार। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा आयोजित इण्डियन ए.आई समिट में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आधुनिक युग में एआई की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। आज अनेक क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा…

Read More

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की पैन इंडिया फिल्म ‘वृषभा’ का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित थे, और अब मोहनलाल की शानदार एंट्री का पहला संकेत उनके फैंस को मिल गया है। इस झलक में मोहनलाल एक योद्धा के रूप में बेहद इंटेंस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में मोहनलाल को त्रिशूल और ढाल के साथ पेश किया गया है, जिसमें उनकी सिर्फ एक आंख चमकती नजर आ रही है। इस इंटेंस अवतार के साथ मोहनलाल ने कैप्शन लिखा है: “युद्ध, भावनाएं और…

Read More

सूखते फूलों संग कम हुई रौनक, घाटी का सीजन पहुंचा अंतिम पड़ाव पर चमोली। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी इस बार पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में नाकाम रही है। सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और पर्यटकों की आवाजाही धीरे-धीरे थमने लगी है। घाटी में इस साल विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी जरूर है, लेकिन भारतीय पर्यटकों की कमी ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की आय पर बड़ा असर डाला है। पिछले साल जहां 17,654 भारतीय पर्यटक घाटी पहुंचे थे, वहीं इस बार अब तक केवल 14,528 ही पहुंच पाए हैं। हालांकि विदेशी पर्यटकों की…

Read More

देहरादून। मौसम विभाग और एनडीएमपी की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। देर रात सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने एहतियातन रेड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दून जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि यह आदेश केवल छात्रों पर लागू होगा, जबकि शिक्षक और कर्मचारी पूर्ववत स्कूल पहुंचेंगे। साथ ही, जिला प्रशासन ने सभी…

Read More

मसूरी में मजदूरों के घर पर गिरा मलबा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मुख्य बाजार में मलबा आने से कई दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं मसूरी में मजदूरों के आवास पर मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, सहस्रधारा के कार्डीगाड़ बाजार में रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने के बाद मलबे ने तबाही मचाई।…

Read More

पीड़ित परिवारों से भेंट कर दिलाया हर संभव मदद का भरोसा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के केसरवाला और मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद और राहत का आश्वासन दिया।   सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और जिन मार्गों पर भूस्खलन की आशंका है, वहां पर्यटकों की आवाजाही को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा कि इस विकट स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है…

Read More

फेस्टिवल को सफल और यादगार बनाने के लिए विभागों को समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग होंगे आकर्षण का केंद्र जिलाधिकारी ने ली तैयारियों की बैठक, कहा – पर्यटन को मिलेगा नया आयाम और बढ़ेंगे रोजगार के अवसर पौड़ी। साहसिक खेलों की धरती नयार घाटी एक बार फिर रोमांच से सराबोर होने जा रही है। इस फेस्टिवल में रोमांच, उत्तराखंडी संस्कृति और रोजगार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर…

Read More