Author: Amit Thapliyal
दो को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव दल मौके पर तैनात चमोली। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। नगर पंचायत नंदानगर के कुन्तरि लगाफाली वार्ड में मलबे की चपेट में आने से छह मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे के बाद सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राहत और बचाव दल मौके पर जुटे हैं। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पहुंच गई है। वहीं, एनडीआरएफ भी गोचर से रवाना कर दी…
मुख्यमंत्री धामी ने 11 शिल्पियों को दिया ‘उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार’ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तशिल्प आधारित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और 11 शिल्पियों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिल्पियों में उत्तरकाशी से जानकी देवी, भागीरथी देवी और महिमानन्द तिवारी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोड़ा से लक्ष्मण सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी एवं मोहन चन्द्र जोशी, नैनीताल (नारायण नगर मल्लीताल) से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश…
भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सजा आयोजन देहरादून: प्रदेश के सबसे बड़े ऊर्जा ट्रांसमिशन निगम पिटकुल ने इस बार आस्था, हरित सोच और सामाजिक दायित्व को साथ जोड़कर एक नई मिसाल पेश की। भगवान विश्वकर्मा की पूजा और हवन के साथ-साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण और हाल ही में रिकॉर्ड रक्तदान ने यह संदेश दिया कि संस्था केवल तकनीकी सेवा ही नहीं देती, बल्कि समाज और पर्यावरण की भी सच्ची हितैषी है। पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन और विभिन्न उपकेंद्रों पर हुए आयोजनों में कर्मचारियों का उत्साह और सहभागिता देखकर यह साफ…
आज के समय में बालों का झड़ना आम समस्या बन चुकी है। खराब खान-पान, तनाव और बिगड़ी हुई दिनचर्या इसके बड़े कारण हैं। लेकिन अक्सर लोग यह भी कहते हैं कि हेलमेट पहनने की वजह से बाल झड़ते हैं या गंजापन आता है। सुनने में यह अजीब लगता है कि जो हेलमेट सिर को सुरक्षा देता है, वही आपके बालों का दुश्मन बन सकता है। तो आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं। क्या सच में हेलमेट से बाल झड़ते हैं? हकीकत यह है कि हेलमेट बाल झड़ने का सीधा कारण नहीं है। बल्कि, हेलमेट पहनने से…
धामी के जन्मदिवस पर पिटकुल का ‘महादान’ सीएम धामी के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छू रहा उत्तराखंड– पी.सी. ध्यानी 190 यूनिट रक्तदान कर कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी देहरादून: उत्तराखंड के जन-जन के प्रिय, युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुए पिटकुल ने एक बार फिर मिसाल पेश की। देवभूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में इस बार रिकॉर्ड 190 यूनिट रक्तदान हुआ। मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी. सी. ध्यानी ने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
उत्तराखंड की बेटी शिल्पी अरोड़ा बनीं कृभको की पहली महिला निदेशक, सहकारिता क्षेत्र में रचा इतिहास
देहरादून: उत्तराखंड की जानी-मानी सहकारिता नेता, समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक शिल्पी अरोड़ा हाल ही में कृभको (KRIBHCO – Krishak Bharati Cooperative Limited) के निदेशक पद पर निर्वाचित हुई हैं। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है क्योंकि वे उत्तराखंड से पहली महिला निदेशक बनी हैं। कृभको देश की अग्रणी बहु-राज्य सहकारी संस्था है, जो किसानों को खाद, बीज और कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन को मजबूती देती है। इसके निदेशक मंडल में पूरे देश से 11 निदेशक चुने जाते हैं, जिससे यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर किसानों और सहकारिता की आवाज़ बनती है। शिल्पी अरोड़ा पिछले दो दशकों…
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने “युवा पीढ़ी और हिंदी का भविष्य”, “हिंदी साहित्य की समृद्ध परम्परा” तथा “हिंदी की चुनौतियाँ” विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिमा बंसल ने पहला, सिदरा फातिमा ने दूसरा तथा साक्षी थापा ने तीसरा…
पिथौरागढ़: नन्ही परी केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, आरोपी बरी – जनाक्रोश के बीच सड़कों पर उतरे लोग
कुमाऊं में कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग पिथौरागढ़: 6 वर्षीय नन्ही परी केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य आरोपी को बरी किए जाने के फैसले ने पूरे कुमाऊं में आक्रोश फैला दिया है। बेरीनाग और गंगोलीहाट में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। बेरीनाग में प्रदर्शन बेरीनाग में लोनिवि अतिथि गृह से शुरू हुआ कैंडल मार्च शहीद चौक तक पहुंचा। इसमें महिलाएं, युवा, व्यापारी, पूर्व सैनिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर लोगों ने नारे लगाए – “न्याय दो, न्याय दो……
अतिवृष्टि से निपटने को CM धामी सक्रिय, SEOC पहुँचकर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देहरादून। प्रदेशभर में लगातार हो रही अतिवृष्टि के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा परिचालन केंद्र (SEOC) पहुँचे। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, SDRF, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राजधानी देहरादून सहित सभी प्रभावित जिलों में हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस…
गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई, पीएम मोदी को बताया “त्याग और समर्पण का प्रतीक” नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने असाधारण नेतृत्व और अथक परिश्रम से देश में बड़े लक्ष्यों को हासिल…
