Author: Amit Thapliyal
उत्तराखण्ड के स्टेट डेटा सिस्टम में साइबर अटैक के बाद हलचल तेज देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने साइबर अपराधियों की चाल से निपटने के लिए पाँच राज्यों से सूचना और सुझाव मांगे है। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर की शाम को प्रदेश का आईटी सिस्टम ठप हो गया था। चार पांच दिन एक्सपर्ट्स के जूझने के बाद सरकारी साइट्स शुरू हो पायीं । इस बीच साइबर अपराधियों ने हैक किये डेटा के बदले फिरौती की मांग भी कर डाली। हालांकि, डेटा को लेकर शासन का कहना है कि उसे रिकवर कर लिया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि काफी…
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिउत्साह में न रहने का दिया सुझाव पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का लिया निर्णय – राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस की हार का सीधा असर दिल्ली की राजनीति पर पड़ा है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। पार्टी अपने काम के दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिउत्साह में न रहने और मजबूती से चुनाव में…
मुख्यमंत्री ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से भेंट की देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में होंगे। 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी…
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ 11 अकूटबर को रिलीज होने जा रही है। उसके पहले हाल ही में मेकर्स ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज किया है. जिसे खुद वेदांग ने गाया है. टाइटल ट्रैक एक मोटिवेशनल एंथम है जिसके लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। टाइटल ट्रैक में वेदांग की आवाज फैंस को काफी पसंद आई और कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर जिगरा अपनी रिलीज से कुछ ही दिन दूर है. वहीं फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुके हैं. मकेर्स ने…
मसूरी में चाय के बर्तन में थूकने के बाद पर्यटन युवक को परोसी चाय, क्षेत्र में तनाव की स्थिति
देहरादून के इनामुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में रोटी पर थूक लगाकर परोसा गया एसएसपी ने दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई का किया वादा देहरादून। मसूरी और देहरादून में हाल ही में हुए दो अलग-अलग घटनाओं ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। मसूरी में चाय बनाते समय बर्तन में थूकने और देहरादून में रोटी पर थूक लगाने के मामलों ने प्रशासन को हरकत में ला दिया है। दोनों ही घटनाओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मसूरी में हुई घटना के अनुसार,…
INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है – नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे- राहुल गांधी नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के परिणामों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। राहुल ने हरियाणा में मिली करारी हार पर कहा कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन…
मेकअप के जरिए हम अपनी सुंदरता को निखार सकते हैं। हालांकि, कई दफा ऐसा होता है की मेकअप हमारे चेहरे पर अच्छा नहीं लगता है।इसका कारण हो सकता है अपने चेहरे के अकार के मुताबिक मेकअप न करना। सही तकनीक और उत्पादों के जरिए आप अपने चेहरे के फीचर्स को और भी खूबसूरत दिखा सकती हैं।आज के मेकअप टिप्स में जानते हैं कि आप आपने चेहरे के अकार के मुताबिक सही मेकअप कैसे कर सकती हैं। लंबे चेहरे का मेकअप लंबे चेहरे वाली महिलाओं को ऐसा मेकअप लगाना चाहिए, जिससे उनका चेहरा चौड़ा दिखाई दे सके। ऐसा करने के लिए…
10 मई को खुले थे कपाट तीन नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद किए जाएंगे धाम के कपाट देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट तीन नवंबर को भैयादूज पर सुबह साढ़े आठ बजे बंद होंगे। इसी दिन बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया, इस वर्ष 10 मई को धाम के कपाट खुले थे। अभी तक यहां 13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बताया, केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए परंपरानुसार भैयादूज पर्व तीन नवंबर को सुबह 8.30…
पांच वर्ष के लिए जारी होगा फूड लाइसेंस, नवीनीकरण पर भी रहेगी शुल्क माफी की सुविधा त्यौहारी सीजन को देखते हुए सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश मिलावटखारों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई- डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। केन्द्र सरकार ने रेहड़ी-ठेली संचालकों व फेरीवालों को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार ने रेहड़ी-ठेली संचालकों व फेरीवालों का फूड लाइसेंस शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार के निर्णय को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्य में लागू कर दिया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने बताया…
पीएम से मुलाकात में सीएम ने कई प्रोजेक्ट को अनुमति देने का किया अनुरोध नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आम जन के विश्वास को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में निरंतर मिल रहे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ…
