Author: Amit Thapliyal

यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवा सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का किया लोकार्पण उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा इनका संचालन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलापोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के…

Read More

सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही एक दिलचस्प बात सामने आई है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा का लंबा ट्रेलर बन गया है. जी हां कई टैलेंटेड कलाकारों से भरपूर फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सबसे पहले सबका ध्यान इसके रनटाइम पर गया. इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन के…

Read More

पुराने तरीके से रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में जुटा आयोग  आठ दिन से बंद पड़ी है वेबसाइट  देहरादून।  प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप है। आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर, युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीके से समाचारपत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है। राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर नई भर्तियों के विज्ञापन, परीक्षाओं के परिणाम, एडमिट कार्ड से लेकर सिलेबस तक सब कुछ जानकारी उपलब्ध होती है। साइबर हमले के बाद से…

Read More

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे रतन टाटा  नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया पार्थिव शरीर  शाम 4 बजे तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन  आज शाम को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार  नई दिल्ली। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। टाटा का पार्थिव शरीर नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA)…

Read More

15 फैकल्टी व 2 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मिली मंजूरी स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश देहरादून। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की समस्या को दूर करते हुये विभिन्न संकायों में रिक्त पदों के सापेक्ष 15 फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू होगी साथ ही बेस टीचिंग चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणवत्तापरक मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सरकार ने मेडिकल फैकल्टी के रिक्त पदों को शत-प्रतिशत…

Read More

सुशील कुमार सिंह वाशु भगनानी और जैकी भगनानी पर अनेक लोग उन भुगतान नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप माना गया है। यह इन्हीं पिता-पुत्र की फि़ल्म थी जो हिंदी की सबसे महंगी फि़ल्मों में गिनी जाती है। इसे बनाने पर 350 करोड़ रुपए खर्च हुए, मगर बॉक्स ऑफि़स पर 100 करोड़ तक पहुंचने में इसका दम फूल गया।  उसके बाद से ही भगनानी परिवार पर आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया। निचले स्तर के वर्करों से लेकर इस फि़ल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़ऱ तक ने कहा…

Read More

रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं कल्चरल वीक का आकर्षण गुरुवार को नंवरंग डांडिया के रंग में रंगेगा एसजीआरआरयू का प्रांगण देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को कल्चरल वीक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली- कुमाऊंनी लोक गीत संगीत से सुरों की महफिल में चार चांद लगा दिए। छात्रा अनामिका राज द्वारा द्रापदी चीर हरण के मंचन की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रस्तुति को देखकर भाव विभोर हो गए। गुरुवार देर शाम को एसजीआरआरयू के प्रांगण में नवरंग डांडिया 2.0 की महफिल सजेगी। विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं और फेकल्टी सदस्य नवरंग…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मुफ्त अनाज वितरण को चार साल तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्र सरकार अब 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी। मोदी सरकार कोरोना काल से ही गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज देती आ रही है। अब तीसरे कार्यकाल में इस योजना को जारी रखने का बड़ा फैसला लिया गया है। गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर इसके अलावा, अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने गुजरात के…

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ‘गैर जिम्मेदार’ और ‘नफरत फैलाने का कारखाना’ तक कह दिया। यह बयान उन्होंने महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद दिया। महाराष्ट्र को मिली परियोजनाओं की सौगात पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है और भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वह इसी फार्मूले को लागू करती…

Read More

कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर चर्चा की मांग की है, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है। 5 अक्टूबर को राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी हुए, जिसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने नतीजों में ‘अनियमितताएं’ होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल शाम 6 बजे आयोग के कार्यालय में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिल सकता है। चुनाव आयोग के प्रधान सचिव एनटी भूटिया ने पत्र में कहा, “मुझे 8 अक्टूबर 2024 को…

Read More