Author: Amit Thapliyal

80 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हर एक सब्जी आम लोगों की जेब पर पड़ रहा भारी असर  नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान व्रत के कारण फलों की कीमत थोड़ी बढ़ी मगर सब्जियों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। आम दिनों में 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 50 रुपये किलो मिल रहा है। खुदरा बाजार में लौकी के अलावा कोई भी सब्जी 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। नवरात्र के दौरान लोग आलू का प्रयोग ज्यादा करते हैं। कंजिका पूजन और भंडारे का प्रसाद तैयार करने के लिए आलू और टमाटर की सब्जी बनती…

Read More

देखें, जमीन खरीद फरोख्त के बाबत मुख्य सचिव का पत्र भूमि का निर्धारित प्रयोजन हेतु उपयोग नहीं करने वालों की सूची डीएम करेंगे तैयार देहरादून। मुख्य सचिव ने जमीन की खरीद फरोख्त में प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों की सूची सात दिन के अंदर तलब की है। सभी डीएम राजस्व परिषद् के माध्यंम से यह सूची शासन को भेजी जाएगी। पत्र के साथ आवश्यक विवरण से जुड़ा फार्म भी संलग्न किया गया है। देखें मुख्य सचिव का पत्र-

Read More

देहरादून । शहीद मेजर सूर्यप्रताप सिंह (कैनाल रोड़) मोटर मार्ग में बिना अनुमति के पट्री में रोड कटिंग की गई है। जिस एस०के गुप्ता एण्ड कम्पनी वैन्डर रिलाइन्स जिओ के विरूद्ध सहायक अभियन्ता सप्तम, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, देहरादून द्वारा सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुँचाए जाने पर थाना राजपुर रोड में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु सड़क खोदने से पूर्व समिति की अनुमति लिया जाना आवश्यक है।

Read More

उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ लोक सूचना व प्रथम अपीलीय अधिकारी सम्मानित सूचनाएं प्राप्त करना सभी का अधिकार है, लोकतंत्र को सुदृढ़ और प्रबल बनाने में आरटीआई की भूमिका महत्वपूर्ण- राज्यपाल आरटीआई की 19वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम देहरादून। सूचना का अधिकार अधिनियम की 19वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन ऑडिटोरियम में उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को सम्मानित किया। वर्ष 2022-23 तथा वर्ष 2023-24 में विभागीय अपीलीय अधिकारी के रूप…

Read More

अश्विनी वैष्णव प्रख्यात फिल्म निर्माता सत्यजीत रे ने लोगों को एकसूत्र में बांधने की सिनेमा की शक्ति के  सार को पकड़ते हुए कहा था, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। अपनी व्यापक भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ, भारतीय सिनेमा देश के हरेक कोने के लोगों को एक साथ लाता है जिससे उन्हें एक जैसी भावनाओं एवं अनुभवों को साझा करने का मौका मिलता है। चाहे वह तमिल नाटक हो या हिंदी की अति लोकप्रिय फिल्म या फिर विशुद्ध मराठी फिल्म, सिनेमा हमारे बीच की खाई को पाटते और हमें ‘सभी मतभेदों के बावजूद, हम एक हैं’ की याद दिलाते…

Read More

माॅ दुर्गा के गुणगान से  हुआ नवरंग डांडिया का आगाज़ गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से यादगार बना नवरंग डांडिया बंगाली, गुजराती व नवरात्री व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण  देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को  नवरंग डांडिया 2.0 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पंडाल में एक ओर गरबा नृत्य तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती…

Read More

अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है – गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा संभागार में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत कई वर्षों से समाजहित एवं उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। उन्होंने सभी को दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का…

Read More

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के तहत युवा संगम के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया। यह पहल भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए की गई है। 18 से 30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा, मुख्य रूप से छात्र, एनएसएस/एनवाईकेएस स्वयंसेवक, कार्यरत/स्व-रोजगार वाले व्यक्ति आदि, 2023 में शुरू की गई इस अनूठी पहल के आगामी चरण में भाग लेने के लिए युवा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 21…

Read More

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुंबई में रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि दी। अमित शाह ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, “रतन टाटा को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और एक सम्मानित उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारत के औद्योगिक क्षेत्र में ध्रुव तारे के समान है।” शाह ने कहा कि रतन टाटा…

Read More

7 अक्टूबर 2024 को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में खुले नाले में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। ठेकेदार द्वारा बिना किसी चेतावनी या संकेत लगाए नाले को खुला छोड़ दिया गया था, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। यह घटना दिल्ली में हाल के दिनों में इस तरह की पांचवीं घटना है, जिससे आयोग ने इसे मानवाधिकारों के उल्लंघन के रूप में गंभीरता से लिया है। आयोग ने कहा कि अगर यह रिपोर्ट सही है, तो यह अधिकारियों की लापरवाही का गंभीर मामला है। एनएचआरसी ने…

Read More