Author: Amit Thapliyal

जम्मू। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को हटा दिया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना 16 अक्टूबर को जताई जा रही है। इस फैसले के साथ जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास और स्थिरता की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Read More

– एसजीआरआर विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम – विश्वविद्यालय की एन.सी.सी., एन.एस.एस. टीमों ने किया परेड का नेतृत्व – विश्वविद्यालय के सभी 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाई परेड की शोभा – सप्ताह भर तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं – हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का सोमवार को भव्य आगाज़ हुआ। आईटीबीपी बैंड, विश्वविद्यालय के एन. सी. सी., एन.एस.एस. व विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के प्रतिनिधियों, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल एवम् छात्र-छात्राओं ने परेड का नेतृत्व किया। अनुशासित…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट से जुड़े प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय प्रवीण ने इस हत्याकांड में दो शूटरों की मदद की थी। कौन हैं प्रवीण लोनकर? पुलिस के अनुसार, प्रवीण ने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर कथित शूटरों को सहायता दी थी। इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से एक उत्तर…

Read More

नई दिल्ली। सोमवार को एअर इंडिया की फ्लाइट के बाद, इंडिगो की फ्लाइट और मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 में बम की धमकी के बाद प्लेन को दिल्ली की ओर मोड़कर IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट 6E 56, जो मुंबई से जेद्दाह जा रही थी, को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, विमान को अलग स्थान पर ले जाकर मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत तलाशी ली गई। मुंबई-हावड़ा मेल को धमकी इसी…

Read More

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक होगा देहरादून। रूरल एंटरप्रेन्योरशिप फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (रीच) कि ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन के बारे में संपूर्ण जानकारी लोगो को दी। प्रेस वार्ता में रीच के संस्थापक एवं महासचिव आरके सिंह ने कहा ’विरासत – भारतीय और अंतरराष्ट्रीय लोक और शास्त्रीय नृत्य, संगीत, कला, शिल्प और भारत की व्यापक विरासत का जश्न मनाने वाला वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सब है। यह महोत्सव 15 अक्टूबर, 2024 से डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम, कौलागढ़ रोड, देहरादून, उत्तराखंड में…

Read More

पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण पुरुषों के साथ उत्तराखण्ड की महिलाएं भी ले रही हैं व्यावसायिक प्रशिक्षण साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार देहरादून। उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है। उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के भीमताल और देहरादून में मालदेवता जैसे कुछ स्थानों पर…

Read More

14 अक्तूबर से 1 जनवरी 2025 तक रहेगा प्रतिबंध  दिल्ली। सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज 14 अक्तूबर से एक जनवरी 2025 तक पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध भी किया है। बीती नौ सिंतबर को दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने…

Read More

देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण के मसले पर स्थिति स्पष्ट न होने से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शासन को 613 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को लौटा दिया। शासन ने प्रवक्ता सामान्य शाखा के 550 और महिला शाखा के 63 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने शासन को लौटाए गए प्रस्ताव में कहा, भर्ती के लिए नया संशोधित प्रस्ताव भेजा जाए। शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 3,699 पद खाली हैं। खासकर पर्वतीय जिलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी है। प्रवक्ताओं के कुछ पदों को नई भर्ती…

Read More

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर बुधवार को जयपुर में सिनेमा का मंदिर कहे जाने वाले राज मंदिर में लॉन्च हुआ. 24 घंटे में ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है, यह सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है. हाल ही में कार्तिक ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है। भूल भुलैया 3 की दिवाली पर सिंघम अगेन से सिनेमाघरों में टक्कर होने वाली है. दोनों के…

Read More

शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश  देहरादून।  उत्तराखंड में जमीनों की कीमत बढ़ने से न सिर्फ नदी, नालों बल्कि हजारों विद्यालयों की भूमि पर भी माफिया की नजर है। विद्यालयों में अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में 4891 विद्यालयों को भूमि दान में मिली थी जो अब भी उनके नाम दर्ज नहीं है। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने और विद्यालयों के नाम भूमि की रजिस्ट्री के निर्देश दिए हैं। मंत्री का कहना है कि…

Read More