Author: Amit Thapliyal
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस की जांच, पूर्व सांसद ने सलमान खान से मांगी माफी
मुंबई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों, धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह और प्रवीण लोनकर, को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपी, जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम और शिबू लोनकर, फरार हैं। इस बीच, राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियों ने न्याय की मांग की है। बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने इस संदर्भ में एक चौंकाने वाली मांग की है। उन्होंने सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की अपील की। यादव ने कहा कि माफी मांगने…
यूपी के बहराइच जिले में रविवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरदी क्षेत्र के महराजगंज बाजार में हुए इस जुलूस के दौरान गोलीबारी और पथराव हुआ, जिसमें 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा…
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें रामपुर में जौहर स्कूल के लिए आवंटित जमीन के पट्टे को रद्द कर दिया गया था और उत्तर प्रदेश सरकार को भूमि अधिग्रहण की इजाजत दे दी गई थी। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया। आजम खान की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल इस मामले में पैरवी कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट में जिरह के दौरान सिब्बल…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा, SSB की जगह अब CRPF करेगा सुरक्षा
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने उन्हें ‘Z’ कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान की है, जिसके तहत अब चिराग पासवान की सुरक्षा SSB के बजाय CRPF के जवान करेंगे। चिराग पासवान को 10 अक्टूबर को CRPF सुरक्षा सौंपा गया था। हालांकि, सुरक्षा बढ़ाने की वजह का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से खतरे की आशंका का आकलन करने के बाद ही यह सुरक्षा कवर दिया जाता है। इसके अलावा, सुरक्षा कवर की समीक्षा हर छह महीने में की जाती है। सुरक्षा श्रेणियों की जानकारी भारत में…
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ, पप्पू यादव ने दी चुनौती
मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर को चुनौती देते हुए कहा, “अगर कानून इजाजत दे, तो वह 24 घंटे के भीतर लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे।” पप्पू यादव का बयान पप्पू यादव ने कहा कि बिश्नोई पहले भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना प्रमुख की हत्या में शामिल रहा है और…
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: मुंबई में हल्के वाहनों के लिए पांच टोल प्लाजा पर टोल टैक्स खत्म
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच प्रमुख टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों (LMV) के लिए टोल शुल्क पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। यह निर्णय 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस फैसले की घोषणा की। आधी रात के बाद टोल फ्री महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने बताया कि आज रात 12 बजे के बाद से हल्के…
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों का होगा एक ही कलर कोड आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दें सरकारी अस्पताल देहरादून। प्रदेश भर के चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से खड़े खराब व बेकार वाहनों की नीलामी अब जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दिया जायेगा ताकि अधिक से अधिक मरीजों को सरकारी अस्पतालों की ओर आकर्षित किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार…
मुख्य सचिव ने डीएम को प्रस्ताव भेजने के लिए सात दिन का समय दिया डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की बीआरओ, एनएचआईडीसीएल एवं पीडब्ल्यूडी के साथ महत्वपूर्ण बैठक देहरादून। मानसून के दौरान हुए भूस्खलन या राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण के दौरान उत्सर्जित मलबे के सुव्यवस्थित निस्तारण हेतु मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु भूमि चिहिन्त कर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु एक सप्ताह की समयसीमा दी है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्राथमिकता से राजस्व भूमि चिहिन्त करने तथा राजस्व भूमि की अनुपलब्धता की…
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हार्ट में ब्लॉकेज पाए जाने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई। सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सफल रही और अब उनकी तबीयत में सुधार है। डॉक्टर्स ने बताया कि उद्धव ठाकरे को मंगलवार शाम या बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिवसेना (UBT) के समर्थक और पार्टी के नेता राहत की साँस ले रहे हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज हम एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे हैं, जो हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ-साथ भारतीय उत्पादों को वैश्विक मानचित्र पर शीर्ष स्थान प्रदान कराने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई भी मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश या मापदंड नहीं होते, बल्कि वे हमारे देश के विकास और आत्म निर्भरता की बुनियाद होते हैं। भारतीय…
