Author: Amit Thapliyal
शहरी विकास विभाग की राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, भवन व अन्य निर्माण श्रमिकों, पीएम-स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विशेष फोकस ग्रुप लाभार्थियों के साथ ही अन्य सभी लाभार्थियों के चयन हेतु डिमाण्ड सर्वे को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत नए शहरों को शामिल करते हुए सूची को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो शहर पीएमएवाई-यू के तहत…
राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा की अल्जीयर्स/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है। अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा भी की। देश में हो…
घरेलू टी20 प्रतियोगिता ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ से हटा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, बीसीसीआई ने किया ऐलान
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटा दिया है। बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया। हालांकि, यह नियम आईपीएल में लागू रहेगा। बीसीसीआई ने दिया आदेश इम्पैक्ट प्लेयर नियम को कुछ साल पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में लागू किया गया था। इसके बाद इसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लागू किया गया। बीसीसीआई की तरफ से राज्य संघों के लिए जारी किए गए आदेश में कहा गया- कृपया ध्यान दें कि बीसीसीआई…
32 हजार करोड़ रुपये का है सौदा प्रीडेटर ड्रोन्स सीमाओं की निगरानी रखने में होंगे मददगार साबित नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन्स खरीदने का सौदा कर लिया है। दोनों देशों के बीच इस सौदे पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए। लंबे समय से दोनों देशों के बीच इस सौदे को लेकर बातचीत चल रही थी। यह सौदा 32 हजार करोड़ रुपये का है। इससे समुद्र से लेकर सतह और आसमान तक भारत की मारक और निगरानी क्षमता में प्रभावी वृद्धि होगी। रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने बीते हफ्ते ही इस सौदे को अपनी मंजूरी…
30 जून को बंद हुआ था बिजरानी जोन 30 जिप्सियो में सवार होकर पर्यटक गए जंगल सफारी के लिए नैनीताल। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन आज सुबह पर्यटकों के लिए खोला गया। विधायक और कॉर्बेट उपनिदेशक ने विधि विधान से गेट का शुभारंभ कर और हरी झंडी दिखाकर जिप्सी में सवार पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। मानसून सीजन के चलते 30 जून को बंद हुआ कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन मंगलवार की सुबह 6 बजे पर्यटकों के लिए खोल दिया। सुबह की पाली में 30 जिप्सियो में सवार होकर पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए। इससे…
प्रोटीन मसल्स बनाने के लिए बेहद जरूरी है। ये मसल्स के टिश्यू की रिपेयरिंग और रखरखाव में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को शरीर के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। हालांकि, हाल ही में आए एक नए रिसर्च में पता चला है कि मसल्स बनाने वालों को इससे ज्यादा प्रोटीन की जरुरत पड़ती है. इससे शरीर ताकतवर और गठीला बनता है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रोटीन के सबसे बड़े सोर्स क्या हैं और इन्हें डाइट…
उत्तरकाशी। रतूड़ीसेरा में भूस्खलन के चलते बंद गंगोत्री हाईवे लगभग आठ घंटे बाद आवाजाही के लिए खुल गया है। बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर देर रात करीब एक बजे हाईवे को आवाजाही के लिए बहाल किया। गत सोमवार शाम 4:40 बजे भूस्खलन के चलते हाईवे पर यातायात ठप हो गया था, जिसके चलते हाईवे पर दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए थे। हालांकि कुछ समय बाद में हाईवे सुचारू होने तक वाहनों को देवीधार से पिपली धनारी-संकुर्णा धार-मानपुर होते हुए डायवर्ट किया गया था।
अभी 7950 ग्राम सभाओं में 5 हजार में है सहकारी समिति राज्य सहकारी बैंक के 735 रिक्त पदों पर आईबीपीएस से होंगी भर्ती जिला सहायक निबंधक के पद बढ़ेंगे देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की प्रत्येक ग्राम सभा में एक सहकारी समिति हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड की सभी 7950 ग्राम सभा में सहकारी समिति के निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उत्तराखंड राज्य में सभी समितियाँ लगभग 5 हजार कार्य कर रही हैं। 2950 नई समितियों के गठन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान…
खनन से सरकार की आय में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि खनन राजस्व के अनुसार आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 की तुलना में 78 प्रतिशत की वृद्धि देहरादून। बेशक राज्य में अवैध खनन व खनन माफिया को लेकर हो हल्ला मचा हुआ हो। लेकिन खनन राजस्व से सरकार को काफी मुनाफ़ा हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितम्बर) में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने 456.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। जो पिछले वर्ष 2023-24 (माह अप्रैल-सितम्बर) की तुलना में 200.65 करोड़ रुपये अधिक है। यह वृद्धि 78 प्रतिशत के करीब है, जो राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में…
अशोक शर्मा भारत सरकार ने पांच नयी भाषाओं को ‘शास्त्रीय’ (क्लासिकल) भाषाओं की श्रेणी में शामिल किया है। ये भाषाएं हैं- मराठी, पाली, प्राकृत, असमी एवं बांग्ला। संस्कृत, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और उड़िया पहले से ही इस सूची में हैं। इस प्रकार अब देश में मान्यता प्राप्त शास्त्रीय भाषाओं की कुल संख्या 11 हो गयी है। उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर 2004 को तमिल भाषा को शामिल करने के साथ इस सूची का प्रारंभ किया गया था। उसी वर्ष नवंबर में संस्कृत को और बाद के वर्षों में अन्य भाषाओं को शास्त्रीय दर्जा दिया गया। अब यह निर्णय आया…
