Author: Amit Thapliyal

पांच अक्तूबर से अनशन पर बैठे है जूनियर डॉक्टर डॉक्टरों की ये हैं मांगें कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई भयावह घटना को लेकर अभी भी देशभर में गुस्सा है। न्याय और कार्यस्थल की सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी है। करीब दो हफ्ते से अनशन पर बैठे हुए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे कई डॉक्टरों की हालत नासाज होती जा रही है। पांच अक्तूबर से अनशन पर बैठे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सौरव दत्त को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका जलपाईगुड़ी…

Read More

घाटी में अब तक पहुचें 19,425 पर्यटक चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी अब 15 दिन बाद 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इस साल अभी तक घाटी में 19,425 पर्यटक पहुंच चुके हैं। घाटी में अभी तक सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकाॅर्ड 2022 का है, जब यहां 20830 पर्यटक पहुंचे थे। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता और फूलों को देखने के लिए आते हैं। घाटी में जुलाई और अगस्त माह में सबसे…

Read More

यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा घोषित  नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली जोड़ो यात्रा को दिवाली के बाद शुरू करने का फैसला लिया है। पहले यह यात्रा 23 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय दिवाली के दौरान लोगों…

Read More

आइसक्रीम का नाम सुनते किसी का भी खाने का मन कर जाए. भूख लगी हो या न लगी हो, आइसक्रीम खाने निकल पड़ते हैं. सर्दी, गर्मी, बरसात, आइसक्रीम हर सीजन में पसंद की जाती है. हालांकि, आम धारणा यह भी है कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं होती है, क्योंकि इसमें शुगर, फ्लेवर, कलर जैसी चीजें मिलाई जाती है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है. हालांकि, हाल ही की कुछ रिसर्च में ये बात पता चली कि आइसक्रीम का हमारी हेल्थ पर अच्छा असर डाल सकती है. द अटलांटिक मैग्जीन ने द आइसक्रीम कॉन्सिपरेसी में बताया कि…

Read More

‘स्मार्ट मीटर की स्थापना से उपभोक्ता डिजिटल की ओर बढ़ेंगे’ देहरादून। यूपीसीएल द्वारा अपने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दिये जाने के उददेश्य से वर्तमान में प्रचलित डिजिटल सेवाओं को अपडेट किया जा रहा है जिसमें स्मार्ट मीटर की स्थापना भी एक अहम कदम साबित होगा। बिजली से जुडी सभी प्रकार की जानकारी एवं बिजली भुगतान इत्यादि से सम्बन्धित सेवाओं को उपभोक्तागण घर बैठे प्राप्त कर सकें, हेतु यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा अन्य डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाया गया था जिसके फलस्वरूप गत माह सितम्बर 2024 में यूपीसीएल का डिजिटल माध्यमों से भुगतान बढ़कर 80 प्रतिशत…

Read More

उत्तराखंड महापरिषद के सदस्यों ने सीएम धामी से भेंट की देहरादून। उत्तराखंड महापरिषद ने सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत के नेतृत्व में भरत सिंह बिष्ट महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड महोत्सव 2024 आमंत्रित किया। महोत्सव 9 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। सीएम को ‘उत्तराखंड दर्पण’ पत्रिका भी भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड महापरिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक, साहित्यक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया…

Read More

अजीत द्विवेदी कांग्रेस कमाल की पार्टी हो गई है। चुनाव हारते ही वह इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और चुनाव आयोग को कोसना शुरू कर देती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि ईवीएम को लेकर सवाल नहीं हैं या चुनाव आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण नहीं है। चुनाव आयोग की तटस्थता और निष्पक्षता तो काफी पहले तिरोहित हो चुकी है। लेकिन हर बार कांग्रेस के चुनाव हारने का कारण यही नहीं होता है। कांग्रेस हर बार अलग अलग कारणों से हारती है, जिनमें से कुछ कांग्रेस की अपनी राजनीति से जुड़े होते हैं तो कुछ देश की राजनीति और समाज व्यवस्था…

Read More

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लगातार तीसरी बार राज्य में जीत दर्ज की है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब तक BJP ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण और CM पद को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चंडीगढ़ में ANI से बातचीत में उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 17 को होगी नई सरकार का शपथ ग्रहण…

Read More

दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (Delhi-Chicago Air India flight) में बम की खबर से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कारणों के चलते विमान को तुरंत कनाडा की ओर डायवर्ट किया गया और वहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने के बाद पायलट और क्रू ने सावधानी बरतते हुए विमान को कनाडा के एक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारने का फैसला किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और विमान की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा…

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 खाली सीटों में से 9 पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग (ECI) ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट (अयोध्या) पर चुनाव का ऐलान नहीं किया है। इसका कारण यह है कि इस सीट को लेकर एक याचिका अदालत में लंबित है, जिस कारण वहां फिलहाल उपचुनाव नहीं होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बयान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार से मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख घोषित न करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सीटों पर चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है, वहां इलेक्शन पिटिशन कोर्ट…

Read More