Author: Amit Thapliyal

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी से आतंकवाद निरोधी कमांडो बल एनएसजी को पूरी तरह हटाने और अगले महीने तक इसके नौ “उच्च जोखिम वाले” वीआईपी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंपने का आदेश दिया है, आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हाल ही में संसद सुरक्षा ड्यूटी से हटाए गए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की एक नई बटालियन को सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग से जोड़ने की मंजूरी दी है। सूत्रों के अनुसार, एनएसजी के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो द्वारा सुरक्षा प्राप्त नौ ‘जेड प्लस’ श्रेणी के वीआईपी लोगों की…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 2025-26 के रबी विपणन सत्र में 6 प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की है। यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की गई है: गेहूं: 2275 रुपये से बढ़कर 2425 रुपये जौ: 1850 रुपये से बढ़कर 1980 रुपये चना: 5440 रुपये से बढ़कर 5650 रुपये मसूर: 6425 रुपये से बढ़कर 6700 रुपये रेपसीड/सरसों: 5650 रुपये से बढ़कर 5950 रुपये कुसुम: 5800 रुपये से बढ़कर 5940 रुपये इस…

Read More

देहरादून। जनपद के पर्यटक स्थल मसूरी में जिलाधिकारी सविन बंसल, कल दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को भ्रमण निरीक्षण एवं जनता दरबार आयोजित कर सुनेगे लोगों की समस्या। जिलाधिकारी दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को नगर पालिका परिषद मसूरी में अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जनता दरबार आयोजित कर जन मानस की समस्या सुनेंगे। इससे पहले 11:00 बजे से जिलाधिकारी महोदय, मसूरी में किंक्रेग पार्किंग एवं माल रोड का निरीक्षण करेंगे।

Read More

इन उत्पादों के माध्यम से उत्तराखण्ड के व्यंजनों का स्वाद, संस्कृति और परंपराओं को एक नया आयाम मिलेगा- राज्यपाल उत्तराखण्ड राज्य के सभी बेकरी, कैफे और होटलों में उपरोक्त उत्पादों को उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे- सतपाल महाराज देहरादून। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पर्यटन विकास परिषद और दून बेकर्स एसोसिएशन के ‘‘सिकदर बेकरी उत्पादों’’ की श्रृंखला का अनावरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। सिकदर बेकरी उत्पादों की श्रृंखला में सिकदर केक, सिकदर पेस्ट्री और सिकदर कुकीज शामिल हैं। इन उत्पादों को तैयार…

Read More

लोगों को खाने-पीने और उपयोग की सभी वस्तुएं शुद्ध ढंग से प्राप्त हों – सीएम देहरादून। मसूरी की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को वह बार-बार हिदायत दे रहे हैं। सीएम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान फिर दोहराया कि प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद, अतिक्रमण और थूक जिहाद करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा, देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बना रहना चाहिए। देश-दुनिया में उत्तराखंड का अलग स्थान है। एक शांतप्रिय, धार्मिक, सांस्कृतिक राज्य की पहचान है। लोग देवभूमि को बहुत…

Read More

नई दिल्ली – भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन का भारतीय परंपराओं के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला है। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिस के लिए नई इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू कार ली, और भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते हुए नारियल फोड़कर और कार में नींबू-मिर्ची बांधकर इसका उद्घाटन किया। इस अनुष्ठान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं। नींबू-मिर्ची और नारियल से किया उद्घाटन वीडियो में एकरमैन को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के ऊपर का कवर हटाते, जर्मनी का राष्ट्रीय ध्वज लगाते और फिर कार में नींबू-मिर्ची बांधते…

Read More

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार भोजन में थूकने या अन्य मानवीय अपशिष्ट मिलाने पर रोक लगाने के लिए दो कड़े अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। ये अध्यादेश “छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण” और “थूकना प्रतिषेध अध्यादेश” के तहत लागू किए जाएंगे। मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इन अध्यादेशों पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान का कर्मचारी अवैध विदेशी नागरिक पाया जाता है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम…

Read More

नई दिल्ली – मंगलवार को चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसके बाद केरल की खाली पड़ी वायनाड लोकसभा सीट एक बार फिर चर्चा में आ गई। चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वायनाड उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा छोड़ी गई इस सीट से अब…

Read More

भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे माैजूद  चंडीगढ़। हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी होंगे। पंचकूला स्थित भाजपा दफ्तर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया। भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैठक में माैजूद रहे। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और कृष्ण बेदी ने सैनी का नाम रखा था। सैनी गुरुवार को पंचकूला में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। शाह ने कहा कि बैठक में एक ही प्रस्ताव मिला जो नायब सिंह…

Read More

90 सीटों वाली विधानसभा के लिए करीब 10 साल बाद कराए गए चुनाव  श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्षी गठबंधन के तमाम नेता भी श्रीनगर पहुंचे। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए करीब 10 साल बाद चुनाव कराए गए। इसमें फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल किया। इसके अलावा कुछ निर्दलीय और अन्य दलों के विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दिया…

Read More