Author: Amit Thapliyal
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद, उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (16 अक्टूबर) को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उमर अब्दुल्ला ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और लिखा, “मैं वापस आ गया।” लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देंगे शपथ लेने के बाद उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक से खास अपील की। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा, “जब मैं सड़क मार्ग से यात्रा करूं, तो कोई ‘ग्रीन कॉरिडोर’ न बनाया जाए और न…
नई दिल्ली। अक्सर आपने सुना होगा कि “कानून अंधा होता है,” लेकिन अब यह कहावत पुरानी हो चुकी है। न्याय की देवी की नई मूर्ति का अनावरण किया गया है, जिसमें कई अहम बदलाव किए गए। अब न्याय की देवी की आंखों पर कोई पट्टी नहीं है, और तलवार की जगह उनके हाथ में भारत का संविधान नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के निर्देश पर अदालतों में लगने वाली इस मूर्ति में बदलाव किए गए हैं, जो एक बड़ा संदेश दे रहे हैं। क्यों हटाई गई पट्टी? पहले न्याय की देवी की आंखों पर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो को VIP सुरक्षा ड्यूटी से हटाने का निर्णय लिया है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 9 VIPs की सुरक्षा का जिम्मा CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) को सौंपा जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस सुरक्षा बदलाव की प्रक्रिया के लिए CRPF में एक नई बटालियन भी शामिल की है। इन VIPs की सुरक्षा अब CRPF करेगी राजनाथ सिंह योगी आदित्यनाथ लालकृष्ण आडवाणी मायावती रमन सिंह सर्बानंद सोनोवाल गुलाम नबी आजाद फारूक अब्दुल्ला एन चंद्रबाबू नायडू सुरक्षा…
नई दिल्ली: जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस खन्ना का नाम केंद्र सरकार को भेज दिया है। डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद 11 नवंबर को जस्टिस खन्ना नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा। सरकार ने मांगा था नाम परंपरा के अनुसार, केंद्र सरकार ने 12 अक्टूबर को मौजूदा चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ से उनके उत्तराधिकारी का नाम मांगा था। इसके जवाब में जस्टिस चंद्रचूड़ ने जस्टिस संजीव खन्ना को…
मुंबई। दशहरे के दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अब तक कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि उन्हें हत्या के लिए पहले से ही पैसे दिए गए थे। इस हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान को Y प्लस सुरक्षा दी गई है, जो अत्यधिक खतरों को देखते हुए दी जाती है। फिलहाल…
देहरादून। उत्तराखंड में राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह सप्ताहभर मनाई जाएगी। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत छह नवंबर से हो जाएगी। इसके साथ ही देवभूमि रजतोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी जो पूरे वर्ष मनाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन होगा। राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष होने के कारण इसका विशेष महत्व है। छह नवंबर से समारोह की शुरुआत नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन…
अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वेदांग रैना की फिल्म जिगरा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह टिकट खिडक़ी पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है।हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की दैनिक कमाई लगातार घटती जा रही है।अब जिगरा की कमाई के चौथे दिन का आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह अब तक का सबसे कम कारोबार भी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, जिगरा ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स…
पार्टी संगठन बूथ चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए तैयार- प्रदेश अध्यक्ष देहरादून। भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं। रुद्रप्रयाग जिला संगठन के माध्यम से पैनल में नौ नाम भेजे गए। प्रदेश संसदीय बोर्ड की वर्चुअल बैठक में पैनल में आए नामों पर चर्चा हुई। वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत…
चावल भारतीय खान-पान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। अक्सर लोग रात के बचे हुए चावल को सुबह या दिन में खा लेते हैं।हालांकि, उन्हें खाने से पहले ये जानना बेहद जरूरी होता है कि वे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। कई लोगों का मानना है कि बासी चावल खाना लाभदायक होता है, तो कई लोग इसे हानिकारक कहते हैं।आइए जानते हैं बासी चावल खाने योग्य हैं या नहीं। क्या बचे हुए चावल खाना सुरक्षित होता है? कई लोग बासी चावल को स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं, लेकिन इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता…
पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 37 विशेष अतिथि रहेंगे मौजूद बीस राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हरियाणा। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दाैरान माैजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी मनसा देवी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। पंचकूला…
