Author: Amit Thapliyal
कैबिनेट मंत्री ने दून विहार में ₹430.20 लाख की पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी किया निरीक्षण धामी सरकार का संकल्प है, जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी – गणेश जोशी देहरादून। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के दून विहार वार्ड में राज्य सैक्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत दून विहार वितरण प्रणाली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। ये योजना ₹430.20 लाख की लागत से बनेगी, योजना के अंतर्गत दून विहार कॉलोनी, भागीरथीपुरम, कृष्णा विहार एवं अन्य समीपस्थ बस्तियां सम्मिलित हैं। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के 4000 से अधिक लोग लाभान्वित…
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने खुलासा किया था कि वह रिलेशनशिप में हैं और अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।पिछले कुछ समय से श्रद्धा का नाम फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के लेखक राहुल मोदी के साथ जुड़ रहा है।अब खबर आ रही है कि श्रद्धा और राहुल का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा और राहुल को ब्रेकअप हो चुका है। दोनों स्त्री 2 की रिलीज से पहले ही अलग हो चुके हैं।राहुल…
उद्योगपति अम्बानी ने बदरी-केदार को दान किये पांच करोड़ श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रात:पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को आये ।उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे हैं। श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। बताया कि दोनों धामों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी…
उपखंड स्तर पर लगने वाले कैम्प में उपभोक्ताओं ओव स्मार्ट मीटर की जानकारी दी जाएगी देहरादून। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए यूपीसीएल द्वारा सभी क्षेत्रीय इकाइयों को उपखण्ड स्तर पर मेगा शिविर आयोजित करेगा। शिविर में उच्चाधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रगति का अनुश्रवण किया जायेगा। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को प्रदेश भर में लगाये जाने वाले स्मार्ट मीटर की सम्पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साझा करना तथा उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़े सवालों/शंकाओं का उचित समाधान सुनिश्चित करेंगे। शिविर में 25 किलोवाट तक के घरेलू एवं अघरेलू संयोजन (जहां विद्युत…
प्रधानमंत्री काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण 24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की संभालेंगे कमान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है। पीएम मोदी रविवार…
समीक्षा बैठक में 15 वें वित्त आयोग की धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पंचायत को 29 विषय को हस्तांतरित करने के लिए हर हाल में रोड मैप 31 जनवरी 25 तक उपलब्ध करवाया जाये। प्रदेश के पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने डंडालखौंड़ स्थित पंचायती राज निदेशालय में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 वें वित्त आयोग की धनराशि शत-प्रतिशत खर्च होनी चाहिए। पंचायतों की कौन-कौन सी स्कीम विभिन्न जनपदों में किस-किस फंड से संचालित की जा रही है…
नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2024 देहरादून/ नई दिल्ली। देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2024 में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम भारत रत्न सी सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, गुजरात सहित कई अन्य प्रदेशों के कृषि मंत्री भी उपस्थित रहे। सम्मलेन में तिलहन और दलहन स्वच्छ पौध कार्यक्रम एनपीएसएस और आईपीएमएस, डिजिटल कृषि, बीज साथी पोर्टल और…
100 मीटर बालक वर्ग में अंशुल बिष्ट व बालिका वर्ग में अदिति अव्वल 200 मीटर बालक वर्ग में अभिनव कुमार व बालिका वर्ग में प्राची जमलोकी सिरमौर 800 मीटर बालक वर्म में नीरज कुमार व बालिका वर्ग में पूर्णिमा ने मारी बाजी रस्साकशी बालक वर्ग में फार्मसी और बालिका वर्ग में ह्यूमैनिटीज़ जीता देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु…
विनोद के पॉल राजू (बदला हुआ नाम), आयु 18 वर्ष, को सामान्य रूप से चलते हुए भी सांस लेने में तकलीफ होती थी और वह थकान महसूस करता था। साल 2017 में उसे सीने में दर्द के कारण दिल की गंभीर बिमारी से पीडि़त होने के बारे में पता चला। इलाज की अंतहीन जद्दोजहद में उसके पिता ने परिवार के मवेशी और जमीन तक बेच डाली और पांच लाख रुपये से अधिक रकम के कर्ज में डूब गए। साल 2019 में, उन्हें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएमजेएवाई) की ओर से एक पत्र मिला,लेकिन उन्होंने इसको ज्यादा अहमियत…
जौनपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन इंसानियत के रिश्ते हमेशा मजबूती से जुड़े रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तहसीन शाहिद के बेटे की शादी पाकिस्तान की एक लड़की से हुई है। इस शादी का आयोजन ऑनलाइन किया गया है, और बाद में बहू रानी पाकिस्तान से भारत आएगी। एक साल पहले तय हुआ रिश्ता भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर का रिश्ता पाकिस्तान में तय किया था। दुल्हन का परिवार…
