Author: Amit Thapliyal

नई दिल्ली: नई दिल्ली में वक्फ बोर्ड की बैठक के दौरान भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच झड़प हो गई। घटना के दौरान गुस्से में आकर कल्याण बनर्जी ने शीशे की बोतल टेबल पर पटक दी, जिससे वह घायल हो गए। उनके हाथ में चोट लगी और उन्हें चार टांके लगे हैं। https://twitter.com/ANI/status/1848654479761273033 झड़प का कारण बैठक की अध्यक्षता भाजपा सांसद जगदंबिका पाल कर रहे थे। इस दौरान कल्याण बनर्जी और अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच बहस हो गई। बनर्जी ने कुछ सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन चेयरमैन ने उन्हें रोक दिया, जिससे बहस तेज…

Read More

भारत और चीन के बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 2020 से जारी सैन्य गतिरोध समाप्त हो गया है। मंगलवार को चीन ने भी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। चीन ने क्या कहा? चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने जानकारी दी कि भारत और चीन ने सीमा से जुड़े मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिए निरंतर संपर्क बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि अब दोनों पक्ष एक समाधान पर पहुंच गए हैं, जिसे चीन सकारात्मक रूप से देखता…

Read More

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विभिन्न पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। 66 विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपनी उम्मीदवार सूची जारी की है, लेकिन टिकट कटने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने छोड़ी पार्टी संथाल परगना की नाला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके सत्यानंद झा बाटुल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसी बीच उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। हाल ही में लॉरेंस विश्नोई गैंग ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर मामलों में विश्नोई का नाम सामने आया है। उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी…

Read More

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिलों पर रहेगा विशेष फोकस प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू होगा ईट राइट इंडिया कैम्पेन देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चलायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को टीमें गठित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल जनपद में खाद्य पदार्थों की अधिक से अधिक सैम्पलिंग करने को कहा गया है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों एवं दुग्ध उत्पदों की गुणवत्ता को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी चलाये जायेंगे। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं…

Read More

सीएम ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये…

Read More

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते…

Read More

आदि कैलाश, केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थलों में रखे जाएंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बाॅडी की बैठक देहरादून। कोरोना काल में बड़ी संख्या में स्थापित ऑक्सीजन प्लान्ट के सदुपयोग तथा राज्य में सुरक्षित चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आदि कैलाश, केदारनाथ सहित सभी हाई एल्टीट्यूड वाले धामों, पर्यटक स्थलों, होटलों व धर्मशालाओं पर पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य में मातृ मृत्यु दर को कम करने की पहल के रूप में मुख्य सचिव…

Read More

पटना में दो दिवसीय “यात्रा एवं पर्यटन मेला (टीटीएफ)” का शुभारंभ देहरादून/पटना। बोधगया जहां भगवान बुद्ध को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ था को बुद्धिस्ट सर्किट से और पटना साहिब गुरुद्वारा को पोंटा साहिब से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर-ज्ञान भवन में बिहार सरकार की मेजबानी में दो दिवसीय “यात्रा एवं पर्यटन मेला (टीटीएफ)” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। पटना (बिहार) के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर-ज्ञान भवन में दो दिनों 22 और 23 अक्टूबर 2024…

Read More

उच्चतम न्यायालय ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर लगाई रोक नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय बहराइच हिंसा के तीन आरोपियों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। तब तक सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट को बुधवार तक कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया है। दरअसल आरोपियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी यू सिंह ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई…

Read More