Author: Amit Thapliyal

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कजान, रूस में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स नेताओं ने बहुपक्षवाद को मजबूत करने, आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, सतत विकास को आगे बढ़ाने और ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। सम्मेलन में 13 नए ब्रिक्स भागीदार देशों का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दो सत्रों में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया कई अनिश्चितताओं और…

Read More

भुवनेश्वर: ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक केंद्रीयपारा जिले में दस्तक दे सकता है, जिसकी रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। ओडिशा सरकार ने एहतियातन 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इस चक्रवात के कारण रेलवे ने 198 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ओडिशा सरकार ने डॉक्टरों समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, और विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। चक्रवात से…

Read More

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, एनसीपी (अजित पवार गुट) ने अपने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं, जिनमें पार्टी सुप्रीमो और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को येवला सीट से और दिलीप वाल्से पाटिल को अम्बेगांव से टिकट दिया गया है। वफादारों को मिला मौका इस सूची में अजित पवार के साथ सत्तारूढ़ खेमे में शामिल हुए 26 विधायकों को भी फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमरावती से सुलभा खोडके और…

Read More

पिछले एक सप्ताह के दौरान 100 से अधिक विमानों को सोशल मीडिया पर बम धमकी मिली हैं, हालांकि जांच में ये सभी धमकियां फर्जी साबित हुईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की धमकियों ने न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है, बल्कि यात्रियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई हैं। इस समस्या के बीच केंद्र सरकार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के अधिकारियों संग बैठक कर कड़ी चेतावनी दी और अफवाहों को रोकने में असफल रहने पर सवाल उठाए। एक्स और मेटा को चेतावनी देशभर की एयरलाइंस कंपनियों को प्रतिदिन 3 से अधिक बम…

Read More

साइबर सुरक्षा और सुरक्षित एआई के लिए वैश्विक नियमों पर काम करने की जरूरत है – प्रधानमंत्री  रूस।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से हल करने का आह्वान करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा, हम युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति का समर्थन करते हैं। और जिस तरह हम कोविड जैसी चुनौती से मिलकर पार पा सके, उसी तरह हम निश्चित रूप से भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित…

Read More

भारतीय डाक विभाग को एक उपभोक्ता से 50 पैसे अतिरिक्त वसूलना महंगा पड़ गया। कांचीपुरम जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने डाक विभाग को यह पैसा लौटाने के साथ ही मानसिक पीड़ा, अनुचित व्यवहार, और सेवा में कमी के लिए 10,000 रुपये मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को मुकदमे की लागत के लिए 5,000 रुपये भी देने का निर्देश दिया गया है। 50 पैसे लिए गए ज्यादा शिकायतकर्ता ए. मनशा ने 13 दिसंबर, 2023 को पोझिचालुर डाकघर में रजिस्टर्ड डाक के लिए 30 रुपये का भुगतान किया था, जबकि रसीद पर 29.50 रुपये…

Read More

डीएम बोले त्यौहारी सीजन पर नहीं की जाएगी किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त जनमानस की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता, अधिकारी/टीम नियमित गस्त पर रहेंगे: डीएम देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए नगर मजिस्ट्रेट को टीम के साथ गस्त करने के कड़ी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में उन्होंने आज आईएसबीटी के समीप एमडीडीए के सामने आनंद फायर बॉक्स के गोदाम पर छापामारी अभियान चलाते हुए, अवैध रूप से संचालन एवं अनियमित पर कार्रवाई…

Read More

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, एक सप्ताह के भीतर सौंपे रिपोर्ट कहा, कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी देहरादून। सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के सभागार में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक…

Read More

पड़ोसी राज्यों में बड़े पैमाने पर पराली जलाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार, 23 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर समस्या पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि पर्यावरण संरक्षण के नियमों को 10 दिनों के भीतर अंतिम रूप दिया जाएगा और संबंधित अधिनियम को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम भारत संघ को कठघरे में खड़ा करेंगे। अब तक कोई प्रभावी मशीनरी नहीं बनाई गई है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम…

Read More

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में रह गए 12 दिन  देहरादून। केदारनाथ में इस माह के 22 दिनों में दो लाख 19 हजार 263 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मई, जून के बाद यह तीसरा मौका है, जब एक माह में इतने अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। अब धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख 60 हजार के पार हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए हैं। धाम में प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग और धाम में रौनक बनी…

Read More