Author: Amit Thapliyal
क्या दांतों का रूट कैनाल ट्रीटमेंट बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, जानें इस बात में है कितनी सच्चाई
ये बात वाकई अजीब लगती है जब कोई कहता है कि दांत की सर्जरी के बाद दिल का दौरा पड़ सकता है. वाकई सोचने वाली बात है कि दांत का दिल से क्या कनेक्शन? अगर आप भी से कंफ्यूजन में है कि यह सच है या सिर्फ एक मिनट तो चलिए आपको बताते हैं इस खबर में आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है। बहुत से लोग रूट कैनाल थेरेपी को एक रेगुलर डेंटल सर्जरी के तौर पर करवाते हैं ताकि दांतों को डैमेज या इन्फेक्टेड होने से बचाया जा सके. एक सुरक्षित माने जाने के बावजूद रूट कैनाल थेरेपी…
नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने करहल सीट पर लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने कानपुर की सीसमऊ और मिर्जापुर सीट पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर गाजियाबाद से संजीव शर्मा खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर करहल से अनुजेश यादव फूलपुर से दीपक पटेल कटेहरी से…
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बढ़ते साइबर खतरों के बीच सभी राज्यों को साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा स्थापित करने को कहा है। बढ़ते साइबर खतरों और साइबर रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के बाद भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से यह निर्णय लिया गया। बीते एक हफ्ते में भारतीय विमानन कंपनियों को 170 से अधिक फर्जी बम धमकियां मिलीं। इनमें अधिकांश सोशल मीडिया पर दी गई। ये खाते वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) या डार्क वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करके बनाए गए थे और जांच एजेंसियां इन्हें पकड़ नहीं पाई। गृह मंत्रालय अगले पांच वर्षों में 5,000 साइबर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है, कि दिनांक 31.10.2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले…
देखें, धामी कैबिनेट के फैसले उत्तराखण्ड नगर निकाय एवं प्राधिकरणों हेतु विशेष प्राविधान संशोधन अध्यादेश 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी, पूर्व की समयावधि को छह की जगह नौ वर्ष किया गया। -चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में स्थित आईटीबीपी की बटालियनें, मांस के लिए, स्थानीय पशुपालकों से भेड़, बकरी, कुकुट और मछली खरीदेंगी। यह खरीद सहकारी संघों के माध्यम से की जाएगी, किसानों को तत्काल मूल्य उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट द्वारा पांच करोड़ रुपए के रिवाल्विंग फंड की मंजूरी। -उत्तराखण्ड मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली में संशोधन, इसके तहत अब आयुष्मान कार्ड से इलाज के साथ ही आर्थिक…
हरिशंकर व्यास महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में मुफ्त की रेवडिय़ों की घोषणा देखें तो हैरानी होगी कि इन सरकारों के पास कितना पैसा है, जो इतने खुले दिल से बांट रही हैं! चुनाव से ठीक पहले झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का ऐलान किया। चुनाव से पहले पहली किश्त उनके खाते में डाल भी दी गई। तभी भाजपा ने गोगो दीदी योजना का ऐलान किया और कहा कि वह महिलाओं को हर महीने 21 सौ रुपए देगी। सोचें, होड़ लगा कर महिलाओं के खाते…
राष्ट्रपति ने निम्नलिखित अधिवक्ताओं को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है: निवेदिता प्रकाश मेहता प्रफुल्ल सुरेंद्र कुमार खुबलकर आश्विन दामोदर भोबे रोहित वासुदेव जोशी अद्वैत महेंद्र सेठना यह नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों में उनके प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी होंगी। इस निर्णय से न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि होगी, जो न्यायिक कार्यभार को संभालने में सहायक होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अब अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। बीते मंगलवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया, जिसके बाद अब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी ने अपने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने ठाणे विधानसभा सीट से राजन विचारे को मैदान में उतारा है, जबकि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को मुंबई के वर्ली विधानसभा सीट से टिकट मिला है। हालांकि, लिस्ट में उद्धव ठाकरे का नाम नहीं है, जिससे शिवसेना यूबीटी के प्लान को लेकर दुविधा उत्पन्न हो गई है। इस…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में मुख्य संभाषण दिया। इस अवसर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधान ने अपने संबोधन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत और विकसित होती साझेदारी की सराहना की, जो दोनों देशों के इतिहास को जोड़ती है और उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी के दूरदर्शी नेतृत्व…
खिलाड़ियों के विकास और कल्याण के लिए व्यापक ढांचा बनाने वाला मसौदा विधेयक: डॉ. मनसुख मांडविया
नई दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में मसौदा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 पर हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य विधेयक पर सुझाव एकत्र करना और भारत में खेल प्रशासन के ढांचे को सशक्त रूप देना था। डॉ. मांडविया ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य खिलाड़ियों के विकास, कल्याण और नैतिक शासन सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावी विवाद समाधान तंत्र प्रदान करना है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अन्य हितधारकों के सुझावों को आमंत्रित किया, ताकि विधेयक और अधिक प्रभावी हो सके। इस बैठक में…
