Author: Amit Thapliyal
प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। अपने नामांकन पत्र में प्रियंका गांधी ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का ब्योरा भी दिया है, जिसमें उनकी चल और अचल संपत्तियों का विवरण शामिल है। इस सीट से नामांकन कर प्रियंका ने अपनी चुनावी पारी का आगाज किया है। संपत्ति का ब्योरा प्रियंका गांधी ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 46.39 लाख रुपये की कुल आय घोषित की है, जिसमें किराये की आय और निवेशों से ब्याज शामिल है। उन्होंने 4.24 करोड़ रुपये से अधिक…
क्षेत्र के विकास को लेकर सात घोषणाएं इस प्रकार के उत्सवों के माध्यम से क्षेत्र में व्यापारिक व आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी- धामी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा नयार उत्सव -2024 प्रदेश और जनपद का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगी ॐ घाटी पौड़ी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र यमकेश्वर की ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात घोषणाएं करने के साथ ही गंगा…
रैली के चलते बाजार बंद उत्तरकाशी। मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दाैरान भीड़ ने पथराव कर दिया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते…
नई दिल्ली: कश्मीर के गंदेरबल स्थित वर्कर्स कैंप में हुए आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फुटेज में दो आतंकी दिख रहे हैं, जिनमें से एक के हाथ में अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन और दूसरे के पास एके-47 है। आतंकियों ने लगभग 7 मिनट तक कैंप में मौजूद रहकर इस हमले को अंजाम दिया। क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में? सूत्रों के अनुसार, पहली गोलीबारी वाली जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, लेकिन बाद में आतंकियों की मेस में घुसते और गोलीबारी करते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। आतंकियों ने मेस में…
अजब प्रेम की गजब कहानी थिएटर्स में 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज, फिर दिखेगी रणबीर-कैटरीना की जोड़ी
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर थिएटर पर आ रही है. राजकुमार संतोषी ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी को डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी में रणबीर कपूर ने एक हरफनमौला एक्टर का रोल किया था, जो एक क्रिश्चियन लडक़ी कैटरीना कैफ के प्यार में गिर जाता है. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्माता टिप्स ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की री-रिलीज डेट का एलान किया है। टिप्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर…
उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “बात सीट की नहीं, जीत की है। इस रणनीति के तहत इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह…
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिशुनपुर (ST) से निवर्तमान विधायक चमरा लिंडा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इसके अलावा, गोमिया से योगेंद्र यादव, चक्रधरपुर से सुखराव उरांव, खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना, और सिसई से जिगा सुसारण होरो को उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव की तारीखें और झामुमो की रणनीति झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए…
भाजपा शासित हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर- मुख्यमंत्री आतिशी जानबूझकर हरियाणा-यूपी से गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा- मुख्यमंत्री नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने के बाद पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। कहा कि हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे वजीराबाद, सोनिया विहार व भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है। आतिशी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने के…
उत्तराखंड के सीएम धामी समापन दिवस 18 नवंबर को आएंगे लखनऊ लखनऊ/देहरादून। सीएम योगी नौ नवंबर से शुरू होने वाले उत्तराखण्ड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। जबकि समापन उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उत्तराखंड महापरिषद के एक शिष्टमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखण्ड महोत्सव 2024 का निमंत्रण पत्र सौंपा। उत्तराखंड महापरिषद के मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उत्तराखण्ड महापरिषद के महामंत्री भरत बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी भेंट की थी। उन्होंने उत्तराखंड महोत्सव के समापन दिवस 18 नवंबर में…
भूजल के गैर कृषि व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर सरकार करेगी वसूली, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला
दिसंबर से लागू होंगी दरें देहरादून। प्रदेश में भूजल के निकास एवं स्प्रिंग्स जल का गैर कृषि व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर सरकार अब शुल्क वसूलेगी। कैबिनेट ने राज्य में भू- जल के निकास एवं स्प्रिंग्स जल पर मूल्य की दरें तय कर दी हैं। दरें दिसंबर से लागू होंगी। यह कृषि एवं कृषि संबंधित कार्याें और राजकीय पेयजल व्यवस्था को छोड़कर होगा। इसके पीछे भूजल विकास एवं प्रबंधन को विनियमित किए जाने और भूजल के अनियंत्रित दोहन को सीमित करने के लिए फैसला लिया गया है। इससे अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति भी होगी। सिंचाई विभाग यह मूल्य प्रति किलो लीटर…
