Author: Amit Thapliyal
दिल्ली। 24 अक्टूबर जंतर मंतर में बालाकृष्णा गुरु स्वामी के नेतृत्व में 800 किमी की गौ रक्षा महा पदयात्रा कश्मीर से दिल्ली पहुंच सैकड़ों गौभक्तों से गाय की राष्ट्र माता घोषित करने के लिए शांतिपूर्ण धरना किया। लेकिन धरने से पहले 23 अक्टूबर को बालाकृष्णा गुरु स्वामी और जयपाल नयाल सनातनी अन्य गौ भक्तो का एक प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री अमित शाह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। बालाकृष्णा गुरु स्वामी ने बताया किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है और देशी गायें किसानों की रीढ़ की हड्डी हैं। किसान फसलें उगाने के लिए गाय के गोबर, गोमूत्र और बैल…
हरियाणा। हरियाणा विधानसभा का 15वां सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र के दौरान नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को भी चुना गया है। करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। हरविंदर कल्याण ने कुर्सी ग्रहण करते हुए अपना पदभार संभाल लिया है। हरविंदर कल्याण तीसरी बार लगातार घरौंडा से विधायक बने हैं। रोड बिरादरी के होने के कारण हरविंदर कल्याण का इसलिए भी बनना तय माना जा रहा था क्योंकि जाति और भौगोलिक समीकरणों के दृष्टिगत भाजपा द्वारा गठित मंत्रिमंडल में रोड बिरादरी को अभी तक कोई स्थान नहीं मिला…
इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर…
केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव से लोग राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि शुक्रवार को यह भयंकर चक्रवाती तूफान तटीय जिले से काफी हद तक गुजर गया, जिससे जन-धन का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है, लेकिन ज्वार की लहरों ने कुछ गांवों और कृषि क्षेत्रों में पानी भर दिया है। केंद्रपाड़ा कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान ने बताया कि संपत्ति का नुकसान कम हुआ है, और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, जो तूफान के प्रभाव के क्षेत्र में…
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर मानक मंथन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अंचलों में भी आयोजित करने के प्रयास किए जाए – गणेश जोशी देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को आज देहरादून आईएसबीटी स्थित एक निजी होटल में प्रधानमंत्री आवास योजना पर मानक मंथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मानक मंथन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मंच है, जो भारतीय मानकों की चर्चा और उनके प्रोत्साहन के लिए समर्पित है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी फाइल प्रधानमंत्री आवास योजना…
पाकिस्तान। पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफगान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है। हमले की जिम्मेदारी इस्लामी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम में आतंकवादी हमलों के फिर से बढ़ने के साथ-साथ दक्षिण में जातीय अलगाववादी विद्रोह से भी जूझ रहा है।
उत्तरकाशी में तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 163 लागू, अनाउंसमेंट कर लोगों को दी जानकारी
उत्तरकाशी। मस्जिद के विरोध में जनाक्रोश रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद रात जनपद में धारा 163 लागू कर दी गई थी। इसे लेकर शुक्रवार आज सुबह पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों को इसकी जानकारी दी। शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है। वहीं, शहर बाजार बंद को लेकर असमंजस का माहौल है। जनाक्रोश रैली बुलाने वाले एक समुदाय के धार्मिक संगठन का कहना है कि यह व्यापारियों की इच्छा है कि वह लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठान…
क्या सुबह सही टाइम पर उठने के लिए आप भी अलार्म लगाकर सोते हैं. हर 5 मिनट पर आपका मॉर्निंग अलार्म बजता है. अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी जोखिम है. स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह अलार्म सेट करना सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है. इससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है और थकान महसूस हो सकता है. सुबह का अलार्म दिमाग पर भी बुरा असर डालता है और इससे मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है. नींद डिस्टर्ब होने के कारण भी…
मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन करने वाले जनपदों की रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों को योजना की नियमित माॅनिटरिंग तथा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा के सख्त निर्देश देहरादून। जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह अनिवार्यतः समीक्षा के कड़े निर्देश देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जेजेएम के तहत योजनाओं की भौतकीय प्रगति, वित्तीय समापन, एक्शन टेकन रिपोर्ट, गावों की हर घर जल प्रमाणीकरण की रिपोर्ट तलब की है। जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विशेष सर्तकता बरतने की सख्त हिदायत देते…
मत्स्य पालकों में भारी उत्साह, कहा घर के पास ही मिला बाजार मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में अहम कदम देहरादून। कैबिनेट के फैसले को लेकर मत्स्य उत्पादकों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का यह फैसला उनकी आर्थिकी को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय जिलों की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दी है। इसी क्रम में स्थानीय किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष अनुदान आधारित योजनाएं शुरू की गई हैं। कैबिनेट फैसले के अनुसार…
