Author: Amit Thapliyal
सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों की टीम गठित होगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने…
पीएम मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति के साथ किया रोड शो भारतीय कंपनियां आगे बढ़ना चाहती हैं, तो वे स्पेन पर भरोसा कर सकती हैं – राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज प्रधानमंत्री ने रतन टाटा को किया याद वडोदरा। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। स्पेन के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि ‘भारत में आपका स्वागत है’। स्पेन के राष्ट्रपति के वडोदरा…
पार्टीजनों ने प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का लिया संकल्प हाईकमान ने तीसरी बार मनोज रावत पर जताया भरोसा देहरादून। केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक मनोज रावत ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। पार्टीजनों ने प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया। सोमवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। देहरादून से यहां पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत का पार्टीजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। पार्टी हाईकमान ने उन पर…
प्रदेश में पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में हुआ इजाफा, अब दो की बजाय मिलेंगे पांच लाख
देहरादून । राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरी विकास विभाग के अंतर्गत निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को जीवन बीमा के रूप में मिलने वाली दो लाख रूपये की धनराशि को बढ़ाकर पांच लाख रूपये किया है। यह जानकारी शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है। शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश के शहरी निकायों में लगभग 6500 पर्यावरण मित्र (नियमित, संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति) कार्यरत हैं। बताया कि अभी तक इन्हें जीवन बीमा के रूप में दो लाख रूपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही थी। डा.…
भूल भुलैया 3 का टीजर और गाना जब से जारी हुआ है, तभी से कार्तिक आर्यन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार कार्तिक आर्यन ने माजुलिकाओं के साथ अपनी लड़ाई को दिखाते हुए एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसपर प्रशंसक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्तिक ने पोस्टर साझा किया, जिसमें आप माधुरी दीक्षित और विद्या…
दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे – केजरीवाल नई दिल्ली। वजीरपुर विधानसभा में पदयात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का लोगों से भव्य स्वागत किया। केजरीवाल स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से मिले। केजरीवाल ने कहा कि पानी का बिल बढ़कर आ रहा है तो उसे भरने की जरूरत नहीं है। फरवरी में चुनाव के बाद सभी के पानी के बिल माफ करवा देंगे। 10 साल पूरी ईमानदारी से काम किया, पूरे देश में कहीं इतने काम नहीं हुए जितने दिल्ली में हुए…
केदारनाथ में आशा नौटियाल व मनोज रावत के बीच होगी टक्कर देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं। वर्ष 2007 में भी उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल…
सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर चला रहे तलाशी अभियान जम्मू-कश्मीर। अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग की। सुरक्षा बल फिलहाल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। फायरिंग करने वाले दहशतगर्दों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। आतंकी एक स्थानीय मंदिर के आसपास छिपे हो सकते हैं। हमले के बाद बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की…
अगर आपको खांसी और/या बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही है. तो आपको छाती में इंफेक्शन या निमोनिया हो सकता है. सांस लेने में समस्या के कम आम कारण हैं फेफड़ों का कैंसर, फेफड़ों में खून का थक्का जमना, फेफड़ों के आसपास हवा का रिसाव और फेफड़ों के सेल्स पर निशान पडऩा. आदि शामिल हो सकता है. लगातार होने वाली खांसी ओवरऑल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप खांसी से निजात पा सकते हैं: सूप और हॉट ड्रिंक पिएं: चाय या शोरबा…
उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में में शामिल हुई बी.एस.-06 मॉडल की ये बसें मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी से किया फ्लैग ऑफ देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का…
