Author: Amit Thapliyal
यूपी उपचुनाव: पोस्टर वार के जरिए सियासी पारा गर्म, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर सपा-निषाद पार्टी का पलटवार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच पोस्टर की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर पलटवार करते हुए ‘न बंटेंगे न कटेंगे 2027 में नफरत करने वाले हटेंगे’ का संदेश दिया है। वहीं, भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने 2027 के चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पोस्टर जारी कर अपना असर दिखाने की कोशिश की है। इस पोस्टर वार ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है। सपा का जवाब: ‘न बंटेंगे न कटेंगे, 2027 में नफरत करने वाले हटेंगे’ सपा…
सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, अखनूर के बत्तल इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के निकलने के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। अतिरिक्त सैनिकों को भेजा गया है, और फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद बढ़ी आतंकी गतिविधियां जम्मू-कश्मीर में हाल ही में शांतिपूर्ण लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद आतंकी गतिविधियों में…
नई दिल्ली: एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (Airbus) द्वारा निर्मित C-295 विमान दुनियाभर में सैन्य ऑपरेशन, कार्गो और चिकित्सा निकासी (मेडिकल एवाक्यूएशन) में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन विमानों की लचीलापन, बेहतरीन प्रदर्शन और लागत प्रभावशीलता के चलते 20 से अधिक देशों, जैसे स्पेन, पोलैंड, ब्राजील, मिस्र, आदि की सेनाएं इनका उपयोग कर रही हैं। भारत और स्पेन का सहयोग: 56 विमानों का निर्माण स्पेन और भारत ने 56 C-295 विमान बनाने का समझौता किया है, जिसके तहत 16 विमान स्पेन में और शेष 40 विमान भारत में टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा बनाए जाएंगे। इन विमानों का उपयोग सैनिकों,…
महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 25 और प्रत्याशियों को मिला टिकट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिससे राज्य में अब तक पार्टी ने कुल 146 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इससे पहले पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इन उम्मीदवारों को मिला टिकट बीजेपी ने नागपुर-मध्य से प्रवीण प्रभाकरराव दटके, सावनेर से आशीष रंजीत देशमुख, कटोल से चरणसिंग ठाकुर, आर्वी से सुमित वानखेड़े, साकोली से अविनाश ब्राह्मणकर, चंद्रपुर से किशोर जोरगेवार, वसई से स्नेहा दुबे,…
नई दिल्ली। पिछले कई दशकों से इंजीनियरिंग भारतीय छात्रों का ड्रीम करियर रहा है। आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से इंजीनियरिंग की डिग्री लेना सुरक्षित भविष्य और स्टेटस सिंबल माना जाता है। पर अब हालात बदल रहे हैं। टीमलीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में आईआईटी के केवल 60 फीसदी ग्रेजुएट्स को ही प्लेसमेंट मिल पाई है, और कई छात्रों को 3-4 लाख रुपये का ही पैकेज मिला है। एनआईटी में भी 60 फीसदी से कम छात्रों को नौकरी मिल पाई है। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में देशभर में 15 लाख इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स पास आउट होंगे, लेकिन…
महाराष्ट्र चुनाव: ठाणे से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बारामती से अजित पवार ने किया नामांकन दाखिल
मुंबई/ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले की कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने शिंदे को चुनौती देने के लिए ठाणे के दिवंगत नेता आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार है। अजित पवार का नामांकन, बारामती में शक्ति प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने भी सोमवार को बारामती सीट से नामांकन दाखिल किया। पुणे जिले के तहसील कार्यालय में नामांकन के समय उनके साथ बड़ी संख्या में…
काशीपु। आयुक्त देहरादून व जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान उधम सिंह नगर महोदय के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर टीम द्वारा ग्राम बरखेडी, मानपुर रोङ किनारे चल रहे अवैध मद्य निष्कर्षण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 04 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 220 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर 10000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर 4 अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध…
राजधानी दिल्ली और आस-पास के शहरों में दिवाली से पहले ही हवा खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हर तरफ स्मॉग की चादर दिखाई दे रही है। एक दिन पहले यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 दर्ज किया गया था, जो अब बढ़कर 304 हो गया है। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। पाकिस्तान पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी डीके गुप्ता ने कहा कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण का मुख्य कारण पाकिस्तान में पराली…
त्योहारी सीजन में रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसी बीच, समस्तीपुर रेलवे मंडल ने टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बिहार के 13 अतिरिक्त स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लगाने का निर्णय लिया है। इन मशीनों से यात्री खुद टिकट निकाल सकेंगे और लंबी कतारों से बच सकेंगे। यात्री UPI के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी। इन स्टेशनों पर लगाई जाएंगी ATVM मशीनें DRM विनय श्रीवास्तव के अनुसार, लहेरियासराय, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, दौरम मधेपुरा, रुसेराघाट,…
स्वास्थ्य मंत्री ने UKSOS टीम को उत्तराखंड में पहले राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान सम्मेलन के लिए बधाई दी देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, डीएमई प्रो. डॉ. अशुतोष सायना और सीएमओ डॉ. संजय जैन ने उत्तराखंड में पहली राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान सम्मेलन की मेजबानी के लिए यूकेएसओएस टीम को बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया: 1. डे केयर छोटे नेत्र अस्पतालों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 2. नेत्र जांच के लिए उपयोग की जाने वाली अल्ट्रासाउंड मशीन को लिंग निर्धारण चेतावनी से मुक्त किया जाएगा। 3. उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में नेत्र बैंक स्थापित किए जाएंगे। 4. मेडिकल…
