Author: Amit Thapliyal
आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान को नफरत फैलाने की कोशिश बताते हुए कड़ी आलोचना की। सोमवार शाम को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोग बंटने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री भूल गए हैं कि पीडीए के लोगों को उनकी सरकार और केंद्र ने नजरअंदाज किया, लेकिन वे एकजुट हैं और उनके भाषणों के बावजूद बंटने वाले नहीं हैं।” पीडीए के लोग अखिलेश यादव के साथ एकजुट सपा सांसद ने कहा कि…
देशभर में 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए भारतीय रेल ने तैयारी तो की है, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों में सीटें नहीं मिल पा रही हैं। स्टेशन पर यात्रियों का ऐसा हुजूम उमड़ पड़ा है कि देखने पर डर लग सकता है। दिवाली और छठ पूजा के लिए लोग तीन महीने पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन बिहार और यूपी जाने वाली सभी ट्रेनों की टिकटें काउंटर खुलते ही खत्म हो जाती हैं। घर जाना जरूरी होने पर लोगों के पास अब बस का विकल्प…
नोएडा और मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी देने और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक संयुक्त अभियान के तहत सोमवार देर रात की गई। आरोपी युवक ने स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मुंबई की बांद्रा पुलिस ने देर रात नोएडा पुलिस से संपर्क कर बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी है और धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन नोएडा में मिली है।…
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 20 से 35 पुलिसकर्मियों को कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज करते हुए देखा जा सकता है। इस लाठीचार्ज में कई वकील चोटिल हो गए, जिसके बाद कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव बढ़ गया है। जज के साथ बदसलूकी के बाद बढ़ा विवाद दरअसल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से जुड़े एक मामले को लेकर कुछ वकील जज के पास पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान वकीलों ने जिला जज के साथ बदसलूकी…
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके आवास में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुलाकात की। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से विधानसभा क्षेत्र भीमताल अन्तर्गत क्षेत्रीय काश्तकारों को आलू की फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने के संबंध में चर्चा की गई। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधान सभा क्षेत्र भीमताल के धारी, ओखलकाण्डा, रामगढ व भीमताल ब्लाक के क्षेत्रीय आलू उत्पादक किसानों को वर्ष 2022 एवं 2023 का एच०डी०एफ०सी० एग्रो बीमा कम्पनी व एस०बी०आई० को उचित आलू बीमा दिलाने जाने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया। कृषि मंत्री गणेश…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियोंय को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि अध्यापन कोई सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।…
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की बधाई यूपीए सरकार की तुलना में खादी की बिक्री में 400 फीसदी की हुई बढ़ोतरी – प्रधानमंत्री नई दिल्ली। देशभर में दिवाली के त्योहार को लेकर उत्साह भरा माहौल है। इस बार, अयोध्या 28 लाख दीपों से जगमग होगा, जिसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बीच एक कार्यक्रम में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली बहुत खास होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रभु रामलला के भव्य अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दिवाली…
तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला तोहफा देहरादून। धामी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली की सौगात दी है। 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को 53% कर दिया गया है। इसके साथ ही दीवाली बोनस का आदेश भी जारी कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी का तोहफा मिला। धामी सरकार की इस घोषणा के साथ ही कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर ‘वनवास’ का नया पोस्टर आया सामने, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास का पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म के पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है। फिल्म में नाना पाटेकर का भी अलग सा अंदाज नजर आने वाला है। नाना पाटेकर की इस फिल्म का नाम तो वनवास है लेकिन पोस्टर में वह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अनिल शर्मा…
20 से 25 प्रतिशत तक झुलस गया छात्र अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच सोमवार दोपहर चौघानपाटा में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक लोहनी ने पुलिस की घेराबंदी के बीच अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों, अग्निशमन दस्ते के जवानों तथा छात्रों ने उसे बमुश्किल बचाया। दीपक करीब 20 से 25 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के दावेदार अमित बिष्ट के आत्मदाह के प्रयास को पहले ही विफल कर पुलिस…
