Author: Amit Thapliyal

अब खरसाली गांव में होंगे मां यमुना के दर्शन उत्तरकाशी। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार 12 बजकर पांच मिनट पर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे। इससे पहले सुबह आठ बजे मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर महाराज अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। उसके बाद यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय देव डोलियों की मौजूदगी में मां यमुना के मंदिर कपाट बंद हुए।…

Read More

मुंबई।  न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है। न्यूजीलैंड की…

Read More

फिल्म जगत के सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतते नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। सुरेश त्रिवेणी ने मनोरंजन जगत को ‘जलसा’ और ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी सफल फिल्में दी हैं। फिल्म निर्माता ने एक पोस्ट साझा कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है. इसके साथ ही निर्माता ने फिल्म से अनिल कपूर का लुक भी साझा किया है. फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी…

Read More

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी स्थित शराब के ठेके के पास एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने में टीमें जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read More

बढ़ते वजन की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद हल्का-फुल्का ही अंतर नजर आता है। ऐसे में कुछ लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर वेट लॉस करते हैं तो कुछ दिन में घंटे पसीना बहाते हैं। कई लोग तो कई दिनों तक वाटर फास्टिंग कर भी तेजी से वजन कम कर लेते हैं। लोगों का मानना है कि ज्यादा पानी पीने से जल्दी वजन कम होता है। क्या बात है जल्दी वजन कम करने के लिए ज्यादा पानी पीने की जरूरत है। आईए जानते हैं। पानी…

Read More

मंदिर के कपाट सुबह 8:30 बजे किए गए बंद  बाबा केदार की डोली ने उखीमठ के लिए किया प्रस्थान  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।  भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से मंदिर के कपाट सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की…

Read More

हरिशंकर व्यास लाख टके का सवाल है कि भारत का रूपया चीन की युआन, रूस के रूबल करेंसी के लेन-देन में सुरक्षित है या डालर की व्यवस्था में? आजादी के बाद विश्व व्यापार में भारत का डालर में लेन-देन क्या भरोसेमंद या सुरक्षित था या नहीं? और यदि सुरक्षित था तो वह क्यों चीन-रूस की युआन-रूबल की नई विश्व लेन-देन व्यवस्था का ग्राहक या साझेदार बने? क्या चीनी वर्चस्वता की व्यवस्था में भारत की व्यापारिक-आर्थिक संप्रभुता को अधिक गांरटी होगी? यह सवाल कजाक की ब्रिक्स बैठक में पुतिन, शी जिन पिंग के एजेंडे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूख में…

Read More

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के हर्ष कंपाउंड में एक कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने साथ की दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति जो छत पर फंसा हुआ था, उसे फायर कर्मियों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए गाजियाबाद के अलावा नोएडा और हापुड़ से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है। तेजी से फैली आग, 7-8 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा दमकल विभाग…

Read More

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों और सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने सेना को सुझाव दिया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों को जान से नहीं मारना चाहिए, बल्कि उन्हें पकड़ने की कोशिश की जानी चाहिए। उनके इस बयान ने राजनीतिक घमासान को जन्म दे दिया है। बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा – “पाकिस्तान से आ रहा आतंकवाद” बीजेपी ने फारूक अब्दुल्ला की इस टिप्पणी पर सवाल खड़े किए हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, “फारूक अब्दुल्ला जानते हैं कि…

Read More

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से शुरू हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। भारत ने हाल ही में कनाडा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मद्देनजर कनाडाई राजदूत को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की कार्यवाही के संबंध में एक राजनयिक नोट भी सौंपा गया है। भारत का कड़ा जवाब विदेश मंत्रालय…

Read More