Author: Amit Thapliyal
एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा…
जीएसटी में मशीनों का पंजीकरण न करने पर जुर्माना लगाने का किया प्राविधान लखनऊ। तंबाकू, पान मसाला और गुटखा बनाने वाली कंपनियों के लिए जीएसटी की चोरी करना आसान नहीं होगा। अब इस तरह के संवेदनशील उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को राज्य जीएसटी में भी अपनी मशीनों का पंजीकरण कराना होगा। हर मशीन के उत्पादन का विवरण रिटर्न दाखिल करते हुए देना होगा। पंजीकरण न कराने पर हर मशीन पर एक लाख रुपये राज्य कर विभाग जुर्माना लगा सकता है। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश को मंजूरी दी। अब तक केंद्र सरकार ने जीएसटी में मशीनों…
संतरे का जूस सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इस जूस में विटामिन बी-9 और फोलेट भी मिलता है, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हर दिन दो गिलास ऑरेंज जूस पिया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। यह ऑक्सिजनेटेड ब्लड फ्लो बॉडी में बनाए रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है. यह इसका खतरा कम…
इस घटना ने भारत और कनाडा के संबंधों में ला दी और खटास – विदेश मंत्री उम्मीद करते हैं कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखेगी – विदेश मंत्री नई दिल्ली। कनाडा में हिंदू मंदिर और हिंदू समुदाय के लोगों पर खालिस्तानियों के हमले की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और घटना को बेहद चिंताजनक बताया। कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब भारत और कनाडा के संबंध पहले ही तनावपूर्ण…
केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी विराजमान
बाबा केदार के भक्त छह माह तक इसी स्थान पर करेंगे दर्शन रुद्रप्रयाग। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ की चल उत्सव डोली आज मंगलवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद छह माह तक बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना इसी स्थान पर करेंगे। सोमवार को बाबा केदार की चल उत्सव डोली रामपुर से दूसरे पड़ाव श्रीविश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। यहां पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह 7 बजे रामपुर में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान केदारनाथ का अभिषेक कर आरती उतारी।…
हरिशंकर व्यास हां, आंखों देखा इतिहास! ऐतिहासिक मोड़ पर है मौजूदा सिरमौर सभ्यता अमेरिका। वह इस सप्ताह अपने हाथों अपनी सभ्यता का इतिहास बनाएगी। अमेरिकी मतदाता तय करेंगे कि वे अपने सभ्यतागत मूल्यों और सांचे की निरंतरता में कमला हैरिस को जिताते हैं या वैयक्तिक तानाशाही जिद्द वाले डोनाल्ड़ ट्रंप को जिताते हैं। डोनाल्ड ट्रंप का अर्थ अमेरिका में विभाजन, संस्थाओं के पतन की गारंटी है। और जब कोई सभ्यता घर में विभाजित होती है तो उसकी ताकत, एकता, बुद्धि सब धरी रह जाती है। दो खेमों में विभाजित देश फिर धर्म, नस्ल, धन और अहंकार की आपसी लड़ाई का…
अब 20 नवंबर को होगा मतदान नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव किया है। अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को इन राज्यों में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4 और केरल में 1 सीट पर उपचुनाव होंगे। इससे पहले आयोग ने 13 नवंबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीख तय की थी। कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी सहित कई दलों ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से तारीखों में बदलाव का अनुरोध…
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीर बिलिंग में चल रहे पैराग्लाइडिंग विश्व कप 2024 के दौरान पोलैंड के एक पैराग्लाइडर के साथ हादसा हो गया। हवा में अन्य पैराग्लाइडर से टकराने के बाद पोलिश खिलाड़ी पहाड़ी इलाके में फंस गया। अधिकारियों ने बताया कि पोलिश पैराग्लाइडर से संपर्क में हैं और उसे जल्द ही सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर को भी चोट लगी रविवार को उड़ान के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पैराग्लाइडर डेविड स्नोडेन के पैर में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। चोट की वजह से…
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
राजधानी दिल्ली में सोमवार, 4 नवंबर की सुबह घने धुंध की चादर में लिपटी रही, और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सुबह 9 बजे शहर का एक्यूआई स्तर 350 से ऊपर रहा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते अस्पतालों में सांस की समस्या से जूझ रहे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली में आतिशबाजी पर कोर्ट सख्त, जवाब तलब प्रदूषण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि…
आगरा: सेना का MiG-29 लड़ाकू विमान आगरा के कागारौल-सोनिगा गांव के पास खाली खेत में क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई, लेकिन राहत की बात रही कि पायलट और उनके सहायक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को विमान से करीब दो किलोमीटर दूर सुरक्षित पाया गया। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद विमान में लगी आग से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया…
