Author: Amit Thapliyal
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने दी है। खबर है कि इस मामले में कर्नाटक के हुबली में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई का भाई बताया पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दक्षिण भारत में एक टीम भेजी गई थी, जिसने एक 35 वर्षीय…
केंद्र सरकार ने लोकप्रिय और मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश विकिपीडिया को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में विकिपीडिया पर एकतरफा और भ्रामक जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विकिपीडिया से यह सवाल किया है कि उसे सूचना प्रदान करने वाला माध्यम मानने की बजाय प्रकाशक क्यों न माना जाए। मंत्रालय का दावा है कि विकिपीडिया के पृष्ठों पर एक छोटे समूह का संपादकीय नियंत्रण है, जिससे भ्रामक जानकारी का प्रसार हो रहा है। विकिपीडिया पर लगे आरोप क्या हैं? यह नोटिस ऐसे समय में आया है जब दिल्ली हाईकोर्ट में विकिपीडिया के खिलाफ एक…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 2019 में एक मकान ध्वस्त करने के मामले में कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मकान मालिक को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। यह मामला महाराजगंज जिले में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दौरान बिना पूर्व सूचना दिए घर तोड़े जाने से जुड़ा है। रातों-रात नहीं गिरा सकते मकान: सुप्रीम कोर्ट भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, “आप कानून का पालन किए बिना और बिना नोटिस दिए किसी का मकान रातों-रात…
नई दिल्ली – कमर्शियल व्हीकल चालकों को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर) को आदेश दिया कि जिन लोगों के पास लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंस है, वे अब 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले वाहनों का संचालन कर सकेंगे। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से सुनाया है। यह मामला बीमा कंपनियों के दावों से जुड़ा हुआ है, जिनमें पहले एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों द्वारा चलाए जा रहे ट्रांसपोर्ट वाहनों से जुड़े मुआवजे के दावों में विवाद होता था। बीमा कंपनियां यह तर्क देती थीं कि विशेष वजन…
जम्मू कश्मीर। कुपवाड़ा जिले के लोलाब के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दूसरी ओर, बांदीपोरा जिले के अलूसा के जेत्सुन जंगल क्षेत्र में भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इस मुठभेड़ में सेना और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस, बांदीपोरा और 26 असम राइफल्स की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल हैं, और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबलों को चूंटवाड़ी इलाके में आतंकियों के…
राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला समावेश श्री अन्न उत्पादों और जैविक उत्पादों के लिए उत्तराखण्ड निवास में लगेगा विशेष काउंटर यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा-सीएम आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में…
पीएम मोदी ने ट्रंप को जीत की दी बधाई चुनाव जीत कमला हैरिस को दी मात जानिए किसको मिले कितने वोट जीत के बाद ट्रंप ने समर्थकों का किया धन्यवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दी है। पीएम ने कहा कि मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जीतने पर मैं ह्दय से बधाई देता हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप का जादू चल गया है। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की है और कमला हैरिस को हरा दिया है। ऐसे में ये साफ है कि अब अमेरिका की कमान डोनाल्ड…
मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश देहरादून। हालिया बस दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने भारी विरोध को देखते हुए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय को पीपीपी मोड से हटाने का फैसला किया है। उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीपीपी मोड (लोक निजी सहभागित़) में संचालित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित आधा दर्जन चिकित्सा इकाईयों का अनुबंध समाप्त कर सरकार शीघ्र ही अपने नियंत्रण में लेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने विश्व…
दिल्ली से पिथौरागढ़ का सफर कुछ ही घंटों में होगा तय अगले साल से यमुनोत्री धाम के लिए शुरू होगी हेली सेव देहरादून। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए सात नवंबर से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके अलावा गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तीन स्थानों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से नियमित…
किशोरों की उम्र पकड़ने के लिए एआई का करेंगे इस्तेमाल नए फीचर का उद्देश्य यूजर्स की वास्तविक उम्र को अधिक सटीकता से वेरिफाई करना नई दिल्ली। Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा फीचर जारी किया है। अब इंस्टाग्राम पर किशोरों की मनमानी नहीं चलेगी। वैसे तो इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने की कम-से-कम उम्र 13 साल है लेकिन बच्चे अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी देकर इसे इस्तेमाल करते हैं। किशोरों की इस चालाकी को पड़कने के लिए Instagram अब एआई का इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने कहा है कि अब बच्चे अपनी उम्र को छिपा नहीं…
