Author: Amit Thapliyal
वन्य जीव तस्कर को विकासनगर क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने वन्य जीव तस्कर को हिरण की कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया है। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद कस्तूरी हिरण (वजन 25.62 ग्राम)व 02 अदद हिरण के पंजों की खाल( जिनकी लम्बाई क्रमश: लगभग 22 सेमी और 18 सेमी) बरामद किए गए। एसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है।…
पर्यटन मंत्री महाराज ने लंदन के पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में किया प्रतिभाग देहरादून/लंदन। एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया। लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में उत्तराखंड ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी एवं केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा…
सभी जिलों में ई-रिट पोर्टल के माध्यम से प्रतिवेदन पत्र दाखिल करने की सुविधा देहरादून। नैनीताल उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, राज्य में पुलिस विभाग द्वारा ऑनलाइन ई-रिट पोर्टल के माध्यम से प्रतिवेदन पत्र दाखिल करने की सुविधा प्रदान की है। इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों के कार्य में सहूलियत प्रदान करना और न्यायिक प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता एवं गति लाना है। प्रथम चरण में यह सुविधा देहरादून जनपद में और द्वितीय चरण में हरिद्वार जनपद में लागू की गई थी। वर्तमान में यह सुविधा राज्य के सभी जनपदों के लिए उपलब्ध है, जिसके माध्यम से पुलिसकर्मी ई-रिट पोर्टल का उपयोग करते…
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में रहने वाले नौ साल के भाविक गर्ग ने प्रतिष्ठित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। पांचवीं कक्षा के छात्र भाविक, जो डॉ. एस.के. अग्रवाल और डॉ. प्रियंका के पुत्र हैं, ने इस शो में जूनियर प्रतिभागी के तौर पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना किया। भाविक 6 नवंबर के एपिसोड में नजर आए और आज 7 नवंबर के एपिसोड में भी दिखाई देंगे। इंटरव्यू और ऑडिशन से होकर पहुंचे केबीसी तक भाविक ने बताया कि केबीसी में शामिल होने…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 6 नवंबर को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने विश्व शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है और भारत एक “शानदार देश” है। उन्होंने पीएम मोदी को एक “सच्चा दोस्त” मानने की बात भी कही। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जीत के बाद जिन विश्व नेताओं से उन्होंने सबसे पहले बात…
हैदराबाद: तेलंगाना के भाजपा विधायक ए महेश्वर रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस पर जाति आधारित जनगणना के नाम पर पिछड़े वर्गों को धोखा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जाति और धर्म पर सवाल उठाते हुए एक विवाद खड़ा कर दिया। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने रेड्डी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि रेड्डी को गांधी की जाति की इतनी चिंता थी, तो क्या उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए इस पर कभी सवाल नहीं किया? “राहुल गांधी की जाति और धर्म पर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 तक पहुंच गया है, जिससे हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। जहरीली हवा के कारण दिल्लीवासियों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार मापा गया है, जैसे आनंद विहार में 425, बवाना में 412, मुंडका में 419, और वजीरपुर में 421। वहीं, एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में भी AQI खतरनाक स्तर पर…
आजकल सब्जी मंडी में ताजी फूलगोभी आने लगी है। फूलगोभी कई विटामिनों से भरपूर होती है और सेहत के लिए फायदेमंद होती है. फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं. फूलगोभी में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, रोजाना फूलगोभी खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है. इसलिए कुछ लोगों को फूलगोभी खाने से मना किया जाता है. फूलगोभी खाने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जानिए किन लोगों को फूलगोभी नहीं खानी चाहिए? इन लोगों…
पहली बार प्रदेश सरकार कर रही प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन देहरादून। उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन कर रही है। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।…
मुंबई। हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में अपने काम से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें नए हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह एक सैलून के अंदर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उनके बाल फॉयल में लिपटे हुए देखे जा सकते है। दूसरी तस्वीर में वह अपनी कार के अंदर वेवी नेक लेंथ हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में…
