Author: Amit Thapliyal
झारखंड। विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है, और बड़े-बड़े चुनावी वादे किए जा रहे हैं। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी नीत एनडीए और कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के इंडिया ब्लॉक के बीच माना जा रहा है। हाल ही में चुनाव से पहले हुए मैटराइज सर्वे में विभिन्न पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान जारी किया गया है, जिससे भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। सर्वे में भाजपा को बढ़त का अनुमान मैटराइज सर्वे के अनुसार,…
प्रधानमंत्री ने बोली भाषा संरक्षण, पलायन को लेकर चिंता जाहिर कर जताया उत्तराखंड के प्रति लगाव देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की बोली भाषाओं से लेकर, पलायन को लेकर चिंता जताकर, उत्तराखंड के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के नौ आग्रहों को विकास का मूल मंत्र मानकर आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अपने संबोधन में उत्तराखंड को लेकर नौ आग्रह सार्वजनिक किए थे, इसमें से पांच आग्रह उत्तराखंड के लोगों को संबोधित थे, जबकि चार आग्रह…
0002 नंबर के लिए लगी आठ लाख 61 हजार की सबसे महंगी बोली 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की हुई नीलामी नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने यूके 04 एपी सीरीज के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण रविवार को पूरा कर लिया। तीन दिन तक चली प्रक्रिया में रविवार तक 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई। इस दौरान आठ लाख 61 हजार की सबसे मंहगी बोली 0002 नंबर के लिए लगी। दूसरी मंहगी बोली 9999 नंबर के लिए दो लाख 30 हजार पर खत्म हुई। वहीं 0001 और 0005 नंबर…
22 हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल आज सचिवालय कूच का किया है ऐलान देहरादून। उपनल कर्मचारियों ने आज सचिवालय कूच का एलान किया है। कर्मचारियों का कहना है, यदि उनकी मांगों पर अमल न हुआ तो आज से ही संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्टि्रक इंपलाइज यूनियन ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक हाईकोर्ट ने 2018 में उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने और नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने का फैसला…
गुलाबी साड़ी पहन जाह्नवी कपूर ने इंटरनेट पर बरपाया कहर, एक्ट्रेस की शोख अदाओं पर दिल हार गए फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग फैशन स्टेटमेंट्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका कातिलाना अवतार देखकर फैंस एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं। धडक़ गर्ल जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते…
केंद्र सरकार को तीन साल में कबाड़ बेचने से 2,364 करोड़ की हुई कमाई, पीएम मोदी ने की सराहना
सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं – पीएम मोदी नई दिल्ली। केंद्र सरकार को तीन साल में कबाड़ बेचने से 2,364 करोड़ की कमाई हुई है। देश के अपनी तरह के सबसे बड़े विशेष अभियान 4.0 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी को बढ़ावा मिलता है। पीएम मोदी ने इस अभियान की सफलता की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सराहनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित कर इस प्रयास ने…
धाम में पुल, अस्पताल, बीकेटीसी भवन सहित अन्य कार्य को इस वर्ष तक पूरा करने का रखा लक्ष्य रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दिनोंदिन ठंड़ बढ़ रही है। धाम में पुल, अस्पताल, बीकेटीसी भवन सहित अन्य भवन कार्य को इस वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग को भी दुरस्त किया जा रहा है। पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे आगामी यात्राकाल में सुरक्षित यात्रा संचालन हो सके। धाम से लेकर पैदल मार्ग पर 700 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
तनवीर जाफरी हरियाणा विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित परिणामों ने पूरे देश के न केवल सभी प्रमुख एजेंसीज द्वारा किए गए एक्जिट पोल्स को बुरी तरह झुठला दिया था, बल्कि बड़े-बड़े राजनैतिक विश्लेषकों को भी हैरानी में डाल दिया था। मजे की बात तो यह कि केवल कांग्रेस पार्टी ही हरियाणा में सत्ता में वापसी की उमीदों को लेकर गद्गद् नहीं थी, बल्कि स्वयं भाजपा को भी यह अहसास था कि किसान आंदोलन, अग्निवीर योजना, पहलवानों, महंगाई जैसे तमाम ज्वलंत मुद्दे उठने के बाद राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इनके अलावा भाजपा को दस वर्ष की सत्ता विरोधी…
पब्लिक अस्पतालों में नही चलेगी मनमर्जी, पब्लिक हित में कार्य नही तो आपकी भी आवश्यकता नही- डीएम सरकारी संसाधन स्वैच्छा, स्वछद प्रणाली के लिए नही जन सुविधा व सेवा के उपयोग हेतु मान्य- डीएम आईसीयू का संचालन 15 दिन के भीतर शुरू नही किया तो होगी कार्यवाही- डीएम उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश…
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां बदल दी हैं। बाकी परीक्षाओं की तिथि पूर्ववत रहेंगी। आयोग से जारी सूचना के मुताबिक, अनुदेशक इंप्लाइबिलिटी स्किल की परीक्षा एक दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होगी। अनुदेशक पेंटर जनरल की परीक्षा दो दिसंबर के बजाय एक दिसंबर को दोपहर 12 से दो बजे के बीच होगी। अनुदेशक सर्वेयर की परीक्षा 13 दिसंबर के बजाय दो दिसंबर को दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में होगी।
